सोहम शाह की फिल्म ‘तु्म्बाड़’ के सीक्वल को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही है. इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. एक्टर प्रोड्यूसर सोहम शाह ने जब से पेन स्टूडियो संग हाथ मिलाया, तब से चर्चाए तेज हो गई हैं कि फिल्म इस बार काफी दमदार होने वाली है. इतना ही नहीं अब तो इस फिल्म से अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी का भी नाम जुड़ रहा है.
अक्षय खन्ना या नवाज कौन मारेगा बाजी
पेन स्टूडियोज के प्रमुख Jayantilal Gada बड़े बजट और भव्य फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.उनकी फिल्मों के बड़े पैमाने का लोग अंदाजा लगा लेते हैं कि फिल्म कितनी दमदार होने वाली है. साल 2018 में रिलीज हुई ‘तु्म्बाड़’ शुरुआत में सेमी हिट साबित हुई थी. लेकिन देखते ही देखते फिल्म कल्ट बन गई. साल 2024 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया तो नई जेनरेशन ने इसे काफी पसंद किया था. अब लोगो की नजरें इसके सीक्वल पर टिकी है.
फिल्म से अक्षय और नवाज का जुड़ा नाम
अब तक सामने आ रही खबरों के मुताबिक इस बार फिल्म में सोहम शाह को टक्कर देने के लिए विलेन के रोल के लिए दो बड़े नाम सामने आए हैं. कहा जा रहा है कि इस बार तुम्बाड़ 2 में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एंट्री हो सकती है. इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक इस किरदार के लिए इन दोनों स्टार्स के नाम पर चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म में ये दोनों ही किरदार सोहम शाह को टक्कर दे सकते हैं.
बेहद दिलचस्प होगा सीक्वल
अक्षय खन्ना इंडस्ट्री में अब रोमांटिक हीरो ही नहीं अपने ग्रे शेड्स वाले रोल्स के लिए भी पसंद किए जाने लगे हैं. वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई बार साबित किया है कि वह जटिल और डार्क किरदारों में जान फूंक देते हैं. अगर इन दोनों में से कोई एक भी इस फिल्म से जुड़ता है तो सीक्वल का स्तर और ऊपर चला जाएगा.ऐसे में अगर ये दोनों फिल्म से जुड़ते हैं तो सिर्फ एक सीक्वल नहीं है, बल्कि एक पूरे सिनेमाई संसार को आगे बढ़ाने का मौका है.
बता दें कि यहां ये भी दिलचस्प है कि पेन स्टूडियोज के साथ ये साझेदारी इस बात को साफ करती है कि इस बार फिल्म काफी बड़े पैमाने पर आ सकती है. फिलहाल, मेकर्स की ओर से फिल्म की कास्टिंग को लेकर किसी तरह की कोई ऑफिशियल ऐनाउंसमेंट नहीं की गई है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.