बॉलीवुड के लोकप्रिय पात्र कलाकार राजपाल यादव आज एक ऐसे अध्याय से गुजर रहे हैं जो उनके करियर के उज्जवल पलों से बेहद अलग है. साल 2012 में राजपाल यादव ‘अता पता लापता’ से फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखा था. फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट लॉन्च के दौरान उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे. स्टेज पर बिग बी ने खुल कर राजपाल की सराहना की थी. जो अब वायरल हो रहा है.
अमिताभ बच्चन ने क्या कहा था?
2012 में राजपाल यादव की फिल्म ‘अता पता लापता’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर अमिताभ बच्चन स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत सम्मान महसूस हो रहा है कि राजपाल ने मुझे यहां बुलाया है . मुझे पहले उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला है.’ उन्होंने राजपाल के फिल्म इंडस्ट्री में संघर्षों को स्वीकार किया और उनकी डेडिकेशन की प्रशंसा की. राजपाल ने इमोशनल होकर अमिताभ को ‘भीष्म पितामह’ कहा था. यह वीडियो अब राजपाल की मौजूदा मुश्किलों के बीच दोबारा चर्चा में है, जो दिखाता है कि कैसे इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी उनकी मेहनत को सराहते थे. लेकिन फिल्म रिलीज हुई और बंटाधार हो गया. फिल्म डिजास्टर साबित हुई.
11 करोड़ी ये फिल्म 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी.
‘अता पता लापता’ जो बनी सबसे बड़ी मुसीबत
राजपाल यादव की 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अता पता लापता’ उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है, जिसमें उन्होंने खुद मुख्य भूमिका निभाई और फिल्म को पत्नी के साथ प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया. यह एक म्यूजिकल सटायर फिल्म है, जो सरकारी व्यवस्था, भ्रष्टाचार और ब्यूरोक्रेसी की कमियों पर व्यंग्य करती है. फिल्म 2 नवम्बर 2012को रिलीज हुई थी और इसमें आशुतोष राणा, विजय राज, ओम पुरी, मनोज जोशी, असरानी, दारा सिंह, विक्रम गोखले जैसे कई दिग्गज कलाकार थे. फिल्म का बजट करीब 11 करोड़ रुपये था और कमाई के मामले में फिल्म सिर्फ 42 लाख ही कमा सकी. ये फिल्म राजपाल यादव के करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बनी, जो उनके फाइनेंशियल और लीगल ट्रबल्स की वजह बनी.
राजपाल केस की पूरी कहानी
मामला 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से करीब 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, जिससे भारी नुकसान हुआ. लोन चुकाने में असमर्थ होने पर ब्याज और पेनल्टी बढ़ते गए और आउटस्टैंडिंग अमाउंट लगभग 9 करोड़ रुपये हो गया. राजपाल ने कई चेक जारी किए, लेकिन वे डिसऑनर हो गए, जिससे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत क्रिमिनल केस दर्ज हुआ.
- अप्रैल 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया, 6 महीने की सजा सुनाई.
- 2019 में सेशंस कोर्ट ने फैसला बरकरार रखा.
- मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, जहां कई बार इंस्टॉलमेंट में पेमेंट के लिए एक्सटेंशन मिले.
- कोर्ट ने 7 केसों में हर केस में 1.35 करोड़ रुपये पे करने का निर्देश दिया.
- अक्टूबर 2025 में 75 लाख के दो डिमांड ड्राफ्ट जमा हुए, लेकिन बाकी अमाउंट बाकी रहा.
- जून 2024 में हाई कोर्ट ने कन्विक्शन सस्पेंड किया, लेकिन सेटलमेंट की कोशिशें नाकाम रहीं.
- 2 फरवरी 2026 को जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने राजपाल को 4 फरवरी शाम 4 बजे तक सरेंडर करने का आदेश दिया, उनकी बार बार undertakings तोड़ने की कड़ी आलोचना की.
- 5 फरवरी को राजपाल कोर्ट में पेश हुए, 25 लाख का ड्राफ्ट देने की पेशकश की लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया. कहा कि फेम के आधार पर स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिल सकता.
- उसी दिन शाम को राजपाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और सजा शुरू की.
‘मेरे पास पैसे नहीं हैं’
राजपाल ने सरेंडर से पहले कहा, ‘मेरे पास पैसे नहीं हैं, कोई दोस्त नहीं, मुझे अकेले ही डील करना पड़ेगा.’ इंडस्ट्री से कुछ सपोर्ट मिला, लेकिन कोर्ट ने सख्ती बरती. राजपाल की नेक्स्ट फिल्म अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ है, जो अप्रैल 2026 में रिलीज होगी.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.