बॉलीवुड स्टार की शादी को लगभग 3 साल हो चुके हैं. वे आज एक बेटी के बाप हैं. स्टार की लव लाइफ बड़ी दिलचस्प है. उनकी लव स्टोरी मूवी सेट पर शुरू हुई और कमाल की बात यह है कि उन्होंने जिन दो हीरोइनों को डेट किया, उनका नाम भी एक-जैसा है, लेकिन शादी दूसरी वाली आलिया से की.
नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार ने जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी की थी. ज्यादातर एक्टर की तरह उन्हें भी अपनी कोस्टार्स से प्यार हुआ. उन्होंने एक नाम वाली दो हीरोइनों को डेट किया था, लेकिन आखिर में दिल दूसरी आलिया को दिया. हम सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात कर रहे हैं, जिन्होंने कियारा आडवाणी से 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित आलीशान सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे.(फोटो साभार: IMDb)

सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव लाइफ का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि उन्होंने अपने जीवन में दो अलग-अलग ‘आलिया’ को डेट किया, लेकिन आखिर में एक से शादी की. (फोटो साभार: IMDb)

सिद्धार्थ ने साल 2012 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से आलिया भट्ट के साथ डेब्यू किया था. यहीं से उनका रिश्ता शुरू हुआ और दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

सिद्धार्थ ने 2018 में अलग होने के बाद ‘कॉफी विद करण’ में साफ किया था कि उनके और आलिया भट्ट के बीच कोई कड़वाहट नहीं है और उनका रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हुआ था.(फोटो साभार: IMDb)

सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है. उनके परिवार और करीबी आज भी उन्हें इसी नाम से जानते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

कियारा ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सुपरस्टार सलमान खान की सलाह पर अपना नाम ‘आलिया’ से बदलकर ‘कियारा’ कर लिया था, ताकि इंडस्ट्री में आलिया भट्ट के साथ नाम का भ्रम न हो. (फोटो साभार: IMDb)

सिद्धार्थ और कियारा की पहली मुलाकात ‘लस्ट स्टोरीज’ की रैप-अप पार्टी में हुई थी, लेकिन फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, जो अब एक खूबसूरत शादी के बंधन में बंध चुकी है. (फोटो साभार: IMDb)

कियारा-सिद्धार्थ की शादी को निजी रखने के लिए ‘नो-स्क्रीन पॉलिसी’ अपनाई गई थी. फैंस को इस ग्रैंड वेडिंग की झलकियां तब मिलीं, जब कपल ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं. (फोटो साभार: IMDb)
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.