बड़े पर्दे पर रेखा और अमिताभ बच्चन की हिट जोड़ी मानी जाती थी. लेकिन रेखा ने धर्मेंद्र के साथ भी रोमांटिक फिल्में की हैं. इनमें से एक साल 1984 में आई फिल्म ‘बाजी’ है. इस फिल्म के गाने ‘मेरे साथी हो जीवन साथी’ है. 6 मिनट 18 सेकेंड के इस गाने में धर्मेंद्र को मंदिर की सीढ़ियों से लेकर बेडरूम और बर्फ से लदी वादियों में रोमांस करते हुए देखा जा सकता है. मंदिर की सीढ़ियों की पर रेखा धर्मेंद्र के पैर छूते हुए भी नजर आती हैं. गाने को लता मंगेशकर ने शब्बीर कुमार के साथ मिलकर गाया है. इसका म्युजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है. गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं. फिल्म में धर्मेंद्र-रेखा के अलावा मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता भी थी.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.