Bollywood Massive Hit Movie : बॉलीवुड की कई फिल्मों में हीरो-हीरोइन के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली. कई बार पर्दे के पीछे की सच्चाई कुछ और होती है. बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस प्रोफेशनल तरीके से काम करते हैं. आपस में बोलचाल ना होने के बावजूद भी ऐसी एक्टिंग करते हैं कि लगता ही नहीं, दोनों के बीच मनमुटाव था. ऐसी ही एक फिल्म 40 साल पहले रुपहले पर्दे पर आई थी. हीरो-हीरोइन एकदूजे की शक्ल भी नहीं देखते थे लेकिन मूवी को दर्शकों ने खूब पसंद किया. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं.
1986 में ऋषि कपूर-श्रीदेवी की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई थी. इसी साल ऋषि कपूर- श्री देवी की फिल्म नगीना रुपहले पर्दे पर छा गई थी. 1986 की शुरुआत में ही जनवरी माह से ऋषि कपूर सुर्खियां बटोर रहे थे. इसकी वजह उनकी एक फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ थी जिसका डायरेक्शन टी. रामाराव ने किया था. प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया थे. वही केसी बोकाडिया जिन्होंने ‘तेरी मेहरबानियां’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘आज का अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं तुम्हारे सनम’ जैसी फिल्में बनाईं.

‘नसीब अपना अपना’ 1982 में आई एक तमिल फिल्म का रीमेक थी. इसमें ऋषि कपूर, फराह नाज और राधिका लीड रोल में थे. फिल्म में म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था. गीतकार एसएच बिहारी थे. फिल्म का एक गाना ‘भला है, बुरा है, जैसा भी है, मेरा पति मेरा देवता है’ आज भी दिल को छू जाता है. इसी गाने पर महिलाएं सबसे ज्यादा रील्स बनाती हैं. राधिका का रोल पहले जया प्रदा को ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था. कहानी पारंपरिक और ड्रामेटिक प्लॉट पर आधारित थी जो नसीब, प्यार-अहंकार-रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाती है.

इस फिल्म में सबसे ज्यादा ध्यान चंदो का रोल करने वाली एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने खींचा था.राधिका ने 1979 में आई फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. संजीव कुमार-राखी लीड रोल में थे. राधिका ने सोनिया का किरदार निभाया था. ‘नसीब अपना अपना’ के बाद उन्होंने कई और भी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. जिनमें ‘अपना पराया’ ‘असली नकली’और ‘कुदरत का कानून’ शामिल हैं. हालांकि राधिका ‘नसीब अपना अपना’ जैसी शोहरत को फिर दोहरा नहीं पाईं. उन्हें आखिरी बार हिंदी फिल्म लाल बादशाह में देखा गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर और फराह नाज के बीच मनमुटाव चल रहा था. ऋषि कपूर को लगता था कि फराह अनप्रोफेशनल हैं. सेट पर लेट आती हैं और गाली-गलौज करती हैं. फराह नाज एक्ट्रेस तब्बू की बहन हैं. एक समय पर उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में होती थी लेकिन वो बहुत ही मुंहफट और गुस्सैल थीं. कई एक्टर के साथ उन्होंने सेट पर मारपीट भी की थी.

चंदो के रोल में राधिका दर्शकों को बहुत पसंद आई थीं. फराह नाज सिर्फ साइड हीरोइन बनकर रह गई थीं. राधिका का लुक, बोलने के अंदाज और बालों का स्टाइल आज तक दर्शक नहीं भूल पाए हैं. फिल्म में राधिका फराह नाज की सौतन बनी थीं. वो उम्मीद नहीं छोड़ती और अंत में उन्हें अपने पति का प्यार मिलता है.

एक्ट्रेस राधिका की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही. उनके पिता राजगोपालन राधाकृष्णन भी एक्टर थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्मों से की थी. फिर तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया. राधिका ने तीन-तीन शादियां कीं. आखिरी में उन्हें सच्चा प्यार नसीब तो जरूर हुआ लेकिन वो भी शादीशुदा शख्स था. बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले ही शादी कर अपना घर बसा चुकी थीं. राधिका की पहली शादी साउथ के फेमस एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर प्रताप पोथेन के साथ हुई थी. हालांकि यह शादी चंद महीने बाद टूट गई. राधिका जिस साल हिंदी फिल्मों में कदम रखा उसी साल उनका प्रताप पोथेन तलाक हो गया.

राधिका की जिंदगी में फिर ब्रिटेन के रिचर्ड हार्डी आए. वो देश छोड़कर लंदन चली गईं. शादी 1990 में हुई थी. बेटी रेयान हार्डी के जन्म के बाद राधिका की लाइफ में भूचाल आ गया. पति से अनबन हो गई. रिचर्ड राधिका को कई यातनाएं देने लेगे. ऐसे में 1992 में दोनों का तलाक हो गया. राधिका अपनी बेटी संग फिर इंडिया लौट आईं. रेयान हार्डी से तलाक के बाद 2001 में राधिका ने साउथ के फेमस एक्टर और पॉलिटिशन आर सरथकुमार से शादी की. सरथकुमार की शादी पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे. राधिका उनकी दूसरी वाइफ बन गईं. आज आर सरथकुमार संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

राधिका ने कई तेलुगू फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है. कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. राधिका अपने फिल्मी करियर में अभी तक 1 नेशनल अवॉर्ड 6 फिल्म फेयर, 3 तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं. उनकी कंपनी ने 2017 में जो चेक दिए थे वो बाउंस हो गए थे. इस मामले में स्पेशल कोर्ट ने राधिका और उनके पति को एक साल कैद की सजा सुनाई थी.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.