Do Deewane Seher Mein Trailer Out: मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में मॉडर्न लव स्टोरी दिखाई है. सिद्धांत और मृणाल की रोमांटिक केमेस्ट्री और प्यार भरी नोंकझोंक देखने को मिल रही है. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूसर किया है. ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी.
फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का पोस्टर. (फोटो साभारः यूट्यूब थंबनैल)
मृणाल ठाकुर ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “हर प्यार की कहानी परफेक्ट नहीं होती, लेकिन कुछ कहानियां खूबसूरत होती हैं. अब समय है एक प्यार भरी कहानी का हिस्सा बनने का. फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस वैलेंटाइन्स डे, प्यार से प्यार और गहरा हो जाएगा. ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होगी.”
‘दो दीवाने सहर में’ के 1 मिनट 58 सेकंड के ट्रेलर में दो अधूरे लोग दिखाए गए हैं, जो एक-दूसरे को पूरा करने की कोशिश नहीं करते. वे धीरे-धीरे एक-दूसरे को समझना सीखते हैं. फिल्म में मृणाल और सिद्धांत मुख्य भूमिका में हैं. उनके किरदार ऐसे हैं जो खुद को अभी भी समझने की कोशिश में हैं. इसमें दिखाया गया है कि रिश्ता खामोशी, चुपके से देखने, अधूरी बातों और उन फैसलों से बनता है जो एक बार लिए जाने के बाद लंबे समय तक दिल पर असर छोड़ते हैं.
फिल्म में प्यार को किसी फेरी टेल की तरह नहीं, बल्कि एक सच्चे अनुभव के रूप में दिखाया गया है. दो लोग शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में मिलते हैं और बिना जबरदस्ती के एक-दूसरे के साथ जुड़ते हैं. ट्रेलर में गलतफहमियां, सोसाइटी का प्रेशर और अपनी कमियों से जूझना जैसे मुद्दे भी झलकते हैं.
‘दो दीवाने सहर में’ रिलीज डेट
रवि उद्यावर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया है. इसमें प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार भी हैं. फिल्म की कहानी एक अनोखे और खूबसूरत रोमांस को दर्शाती है. फिल्म में अन्य कलाकारों में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता, आयेशा रजा, संदीपा धर समेत कई नाम शामिल हैं. यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.