रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद अब क्रिएटिव मतभेद से आगे बढ़ गया है. 2023 में डॉन 3 का ऐलान हुआ था और अब तीन साल बाद रणवीर सिंह फिल्म से बाहर हो गए हैं. रणवीर के बाहर होने के बाद प्रोडक्शन हाउस को करीब 40 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया जा रहा है. एक्सेल का कहना है कि प्री-प्रोडक्शन रणवीर की मंजूरी के बाद शुरू हुआ था. इस वजह से फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपए का तगड़ा हरजाना मांगा है.
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह
साल 2023 में जब ‘डॉन 3’ की घोषणा हुई थी, तब रणवीर सिंह को फिल्म में लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था. यह फिल्म फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली थी और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा था. हालांकि, लंबे समय तक करीबन 3 साल तक फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया जिसके बाद कयास लगने शुरू हुए कि शायद डॉन 3 ठंडे बस्ते में चली गई है. फिर फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया कि रणवीर अब इसका हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अब ये पूरा मामला क्रिएटिव डिफरेंस से आगे बढ़ गया है.
रणवीर सिंह को चुकाना होगा 40 करोड़ का हरजाना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डॉन 3’ की शूटिंग 2026 में शुरू होनी थी, लेकिन रणवीर के बाहर होने से प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान उठाना पड़ा. वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग में देरी की वजह से अब फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपए का मुआवजा चाहता है जिससे डेवेलपमेंट कॉस्ट, शेड्यूलिंग, प्लानिंग और अन्य कमिटमेंट्स में देरी का नुकसान भरा जाएगा.
पैसे देने को तैयार नहीं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ये पैसे चुकाने को तैयार नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि एक्टर का कहना है कि वो फिल्म की स्क्रिप्ट से नाखुश थे. उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव का सुझाव दिया था, लेकिन जब फाइनल ड्राफ्ट तैयार होकर आया तो उनके सुझावों को जगह नहीं मिली थी और उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई. वहीं फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि रणवीर सिंह के हामी भरने के बाद ही प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हुआ था.
दरअसल, पिछले शुक्रवार को रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच दो घंटे लंबी बैठक हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. दोनों पक्ष जिम्मेदारी और वित्तीय जवाबदेही को लेकर लगातार बहस करते रहे. बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के साथ ही प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (PGI) ने मध्यस्थता के लिए हस्तक्षेप किया है, ताकि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सके और मामला और न बढ़े.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.