बॉलीवुड हसीना ने अपनी पहली ही फिल्म से तहलका मचा दिया था. आजकल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. कभी एक छोटे शहर के पायलट के साथ अपनी शादी टूटने को लेकर सुर्खियों में रहीं, तो कभी सात समंदर पार एक फ्रांसीसी बिजनेसमैन के साथ अपनी नजदीकियों को लेकर गॉसिप गलियारों का तापमान बढ़ाया. अपनी बेबाकी के लिए मशहूर यह एक्ट्रेस 49 साल की उम्र में सिंगल है.
ख़बरें फटाफट
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपनी पहली फिल्म में मचा दिया था तहलका.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की ‘मर्डर’ गर्ल मल्लिका शेरावत अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाकी और बिंदास लाइफस्टाइल के लिए खबरों में रही हैं. पर्दे पर अपनी बोल्डनेस से सनसनी मचाने वाली मल्लिका की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. उनके अफेयर के चर्चे छोटे शहर के पायलट से लेकर सात समंदर पार फ्रांस के बिजनेसमैन तक रहे. अक्सर अपनी लव लाइफ को सीक्रेट रखने वाली मल्लिका ने अब अपनी सिंगल लाइफ जी रही हैं. आइए मल्लिका की जिंदगी के उन अनकहे पहलुओं पर नजर डालते हैं, जिन्होंने गॉसिप गलियारों का तापमान हमेशा बढ़ाए रखा.
मल्लिका शेरावत के फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही उनकी शादी को लेकर काफी खबरें आई थीं. कहा जाता है कि फिल्मों में आने से पहले वह करण सिंह गिल नाम के एक पायलट के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं. हालांकि, मल्लिका ने शुरुआत में इन खबरों को हमेशा नकारा, लेकिन बाद में यह बात सामने आई कि उनका तलाक हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच ऐसी दरार आई कि रिश्ता ही खत्म हो गया.