अक्षय खन्ना का ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस करते हुए वीडियो फिर से इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें फैंस उन्हें अंडररैटेड डांसर बता रहे हैं. उनके बेहतरीन डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं. इसमें उनके साथ ट्विंकल खन्ना भी डांस कर रही हैं.
अक्षय खन्ना का ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस वीडियो वायरल.
मुंबई. साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए बहुत खास और सक्सेसफुल साबित हुआ. पिछले साल की शुरुआत ‘छावा’ और अंत ‘धुरंधर’ जैसी दो बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की. हाल ही में ‘धुरंधर’ के एक छोटे से डांस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर चर्चा फिर शुरू हो गई. अब अक्षय का ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस करते हुए एक पुराना वीडियो फिर से सामने आया है, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए और उन्हें अंडररैटेड डांसकर कहने लगे.
रेडिट पर अक्षय खन्ना का एक डांस वाल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अवॉर्ड इवेंट में शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने ‘छैय्या छैय्या’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अक्षय के साथ ट्विंकल खन्ना भी स्टेज पर हैं, जिन्होंने गोल्डन लहंगा पहना है, जबकि अक्षय ब्लैक ब्लेजर, ट्राउजर, मैचिंग टी-शर्ट और कैप में बेहद कूल लग रहे हैं.