एकता कपूर का सुपरहिट शो ‘नागिन’ अब टीवी की दुनिया से आगे बढ़कर सिनेमाघरों तक पहुंच सकता है। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, बालाजी टेलीफिल्म्स इस पॉपुलर फ्रैंचाइजी को फिल्मों के रूप में पेश करने की संभावनाओं पर काम कर रहा है। 2015 में मौनी रॉय और अदा खान के साथ शुरू हुआ ‘नागिन’ देखते ही देखते देश के सबसे चर्चित सुपरनैचुरल शोज में शामिल हो गया। बीते 11 सालों में इस फ्रैंचाइजी के कई सीजन आ चुके हैं और फिलहाल ‘नागिन 7’ टीवी पर ऑन-एयर है। अब मेकर्स इसकी पौराणिक और फैंटेसी दुनिया को बड़े पर्दे पर और भव्य रूप में दिखाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, ‘नागिन’ फिल्म का कॉन्सेप्ट अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि बड़े पर्दे पर नागिन का किरदार कौन निभाएगा। टीवी की तरह ही इस रोल के लिए भी लंबा ऑडिशन प्रोसेस रखा जा सकता है, क्योंकि यह प्रोजेक्ट एकता कपूर के बेहद करीब रहा है और वह लुक से लेकर स्टाइलिंग तक हर चीज पर खास ध्यान देती हैं। एकता कपूर इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उनकी और TVF की थिएट्रिकल फिल्म ‘Vvan’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार, तब्बू और परेश रावल स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ भी 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली है।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.