सुपरस्टार गोविंदा का उत्तर प्रदेश में ‘ऑरा टैक्सी’ में सफर करते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिससे इंटरनेट पर उनके करियर और सादगी को लेकर बहस छिड़ गई. गोविंदा को टैक्सी राइड करते देख उनके फैंस परेशान हो गए और सुपरस्टार के करियर पर बहस करने लगे. इस बीच, वे प्रतापगढ़ के स्कूल इवेंट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने सिग्नेचर डांस मूव्स और डायलॉग्स से फैंस का दिल जीत लिया. उनके निजी जीवन की बात करें तो पत्नी सुनीता आहूजा संग अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साजिश करार दिया. गोविंदा ने साफ कहा कि वे अपनी शर्तों पर जी रहे हैं और उन्हें काम की कमी का कोई मलाल नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गोविंदा को ‘भारत सरकार’ लिखी एक हुंडई ऑरा टैक्सी में बैठे देखा गया. कभी लग्जरी कारों के काफिले में चलने वाले सुपरस्टार को साधारण टैक्सी से जाते देखकर फैंस हैरान और परेशान नजर आए. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे उनके करियर का ‘पतन’ करार दिया, तो कुछ ने इसे उनकी सादगी बताया. हालांकि, यह साफ नहीं है कि वे किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वहां थे या किसी निजी इवेंट में गए थे.
इतने बड़े Star का इतना तगड़ा Downfall कैसे आ सकता है?
गोविंदा कहीं जा रहे हैं और उन्हें Aura गाड़ी लेने आई है। ये बंदा कभी Mercedes, Audi और BMW से उतरता नहीं था और आज एक साधारण Aura टैक्सी में।
गांवों और गलियों में परफॉर्मेंस से लेकर Aura तक 💔 pic.twitter.com/T4CU1eG9x9
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.