‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग में वरुण धवन को गंभीर चोट लगी. उनकी टेलबोन की हेयरलाइन फ्रैक्चर हुई, लेकिन टीम की मदद से शूटिंग जारी रखी. वरुण ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर कर प्रूफ दिया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने उनकी मदद करने वालों का आभार भी जताया. बता दें ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया.
वरुण धवन ने ‘बॉर्डर 2’ के प्रमोशन के दौरान कई बार कहा था कि फिल्म को बनाने में सभी ने अपनी जान लगा दी, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर उसका सबूत भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे फाइटिंग के शूट के दौरान उनके कमर के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी और हेयरलाइन फ्रैक्चर भी हो गया, लेकिन टीम की सहायता से वे आगे की शूटिंग जारी रख पाए.
वरुण धवन ने फाइटिंग शूट का वीडियो शेयर कर लिखा, “बॉर्डर 2 पर मुझे सबसे बुरी चोट लगी. कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश में मेरी टेलबोन एक चट्टान से टकरा गई. यह अब तक का सबसे भयानक दर्द था. मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गई, जिससे मैं अभी भी उबर रहा हूं. उस दिन मेरी टीम ने मेरी मदद की, मैं उनका आभारी हूं. मैं मुश्किल से चल पा रहा था, लेकिन हमने अपना सफर जारी रखा. इस जर्नी के लिए मैं शुक्रगुजार हूं.”
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.