Ssunita Ahuja Bollywood Debut: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की एक बार फिर चर्चा में है. 58 साल की उम्र में सुनीता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म साइन की है, जिसमें वह अहम भूमिका निभाएंगी.
सुनीता आहूजा ने अभी इस मामले पर चुप्पी साध रखी है.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एकता कपूर की प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ डेब्यू फिल्म साइन कर ली है. यह फिल्म अभी अनटाइटल्ड है, और सुनिता इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.
20 दिन करेंगी शूटिंग
रिपोर्ट में बताया गया है कि वे इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 20 दिनों की शूटिंग करेंगी. फिल्म की बाकी डिटेल्स जैसे डायरेक्टर, को-स्टार्स और रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन यह उनकी ऑफिशियल एक्टिंग डेब्यू होगी.
विवादों में रहा निजी जीवन
बीते साल सुनीता आहूजा अपने निजी जीवन को लेकर खूब चर्चा में रहीं. उन्होंने पति गोविंदा, अपनी शादी और यहां तक कि एक्टर के कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर को लेकर खुले बयान दिए थे. इन बयानों के बाद गोविंदा ने खुद सामने आकर तमाम अफवाहों को खारिज किया था. एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा था, ‘मैंने महसूस किया कि जब हम चुप रहते हैं तो या तो हमें कमजोर समझा जाता है या फिर हमें ही समस्या मान लिया जाता है. इसलिए आज मैं जवाब दे रहा हूं.’ गोविंदा ने आगे यह भी इशारा किया था कि परिवार से जुड़े कुछ लोग अनजाने में ‘किसी बड़ी साजिश’ का हिस्सा बन सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में लोगों को एहसास नहीं होता कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है.’
बेटे यशवर्धन आहूजा का डेब्यू भी चर्चा
इसी बीच गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी खबरें तेज हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही निर्देशक साजिद खान की फिल्म से बड़े पर्दे पर कदम रख सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ‘लापता लेडीज’ फेम नितांशी गोयल फीमेल लीड होंगी. फिल्म की शूटिंग इस साल जनवरी में मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू हुई थी. कुछ रिपोर्ट्स में इस हॉरर फिल्म का टाइटल ‘हंड्रेड’ बताया जा रहा है, हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.