नई दिल्ली. जैकी श्रॉफ और नगमा का गाना मत पूछ मेरे महबूब 90 के दशक का वो सदाबहार नगमा है, जिसे सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. यह गाना 1993 की फिल्म हस्ती का है. इस गाने में जैकी दादा का रफ एंड टफ अंदाज और नगमा की सादगी भरी खूबसूरती ने पर्दे पर आग लगा दी थी. साधना सरगम और कुमार सानू की मखमली आवाज ने इस रोमांटिक ट्रैक को हर आशिक की जुबां पर चढ़ा दिया था. आज भी जब यह गाना रेडियो या यूट्यूब पर बजता है, तो लोग इसके म्यूजिक-लिरिक्स में खो जाते हैं. इसे आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने म्यूजिक से सजाया था और यह गाना साबित करता है कि असली रोमांस के लिए बहुत ज्यादा शोर-शराबे की जरूरत नहीं होती, बस जैकी श्रॉफ जैसी पर्सनैलिटी और नगमा जैसा ग्रेस ही काफी है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.