बेबो और लोलो की बेस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी अपनी बहन मलाइका अरोड़ा की तरह फिल्मों में किस्मत आजमाई, लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाईं. अमृता अरोड़ा ने एमटीवी पर वीजे बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी और बहन के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा.
31 जनवरी 1978 को मुंबई में जन्मीं अमृता अरोड़ा भले ही फिल्मी पर्दे का हिस्सा रहीं, लेकिन अपनी बहन मलाइका अरोड़ा की तरह नाम नहीं बना पाई. मलयाली कैथोलिक से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री फिल्मों में कदम रखने से पहले टीवी का बड़ा चेहरा हुआ करती थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)

उन्होंने 17 साल की उम्र में एमटीवी के ‘हाउसफुल’ और ‘चिल आउट’ जैसे शोज को होस्ट किया था और वीजे भी रही थीं. अमृता की पहली फिल्म साल 2002 में आई ‘कितने दूर कितने पास’ थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)

साल 2002 में अमृता अरोड़ा ने ‘कितने दूर कितने पास’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म में फरदीन खान ने अमृता अरोड़ा के साथ लीड रोल अदा किया था. दोनों की फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल हो गया था. अमृता की पहली फिल्म डिजास्टर थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अमृता ने उसके बाद ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘गर्लफ्रेंड’, ‘एक और एक ग्यारह’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘गोलमाल रिटर्न’ और ‘कमबख्त इश्क’ जैसी फिल्मों में काम किया और कई फिल्मों में स्पेशल अपीरियंस भी दी. एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)

अमृता अरोड़ा के करियर की ज्यादातर फिल्में औसत रही. फिल्मों के जरिए किस्मत को चमकाना बहुत मुश्किल हो रहा था ऐसे में एक्ट्रेस ने शादी कर के इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. साल 2009 में उन्होंने बिजनेसमैन शकील से शादी की.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी ही बेस्टफ्रेंड के पति से शादी कर ली. मीडिया रिपोर्ट्स में दावे थे कि शकील ने अमृता की वजह से अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था. आज वो अपने पति और दो बच्चों के साथ जिंदगी गुजार रही हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)

अमृता भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन करीना कपूर खान से उनकी दोस्ती बहुत खास हैं, जो उन्हें शोबिज का हिस्सा बनाए रखती हैं. अमृता, करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा की तिकड़ी हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती है.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)

फिल्मों और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहीं अमृता अब बिजनेस की दुनिया में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पति शकील के साथ मिलकर गोवा के अंजुना बीच पर ‘जोलेन बाय द सी’ नाम का आलीशान रेस्तरां खोला है, जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है. रेस्तरां के मेनू से इंटीरियर तक सब कुछ अमृता ने ही संभाला है. वे सोशल मीडिया के जरिए भी आए दिन रेस्तरां का प्रमोशन करती रहती हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम amuaroraofficial)
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.