Maha Shivratri 2026: आज देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है और हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है. बॉलीवुड फिल्मों में भी समय-समय पर महादेव के स्वरूप और उनकी महिमा को बड़े पर्दे पर बहुत ही शानदार ढंग से उतारा है. कभी भक्ति के रस में डूबे गानों के जरिए, तो कभी अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले नायक के रूप में, सिनेमा ने भगवान शिव के विभिन्न आयामों को सेलिब्रेट किया है. आज इस खास मौके पर हम आपको उन 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें देखकर आपकी शिव भक्ति और भी गहरी हो जाएगी.
नई दिल्ली. महाशिवरात्रि 2026 के इस पावन मौके पर लोग महादेव की भक्ति में लीन हैं. इस माहौल में बॉलीवुड भी पीछे नहीं है. ‘ब्रह्मास्त्र’ की जादुई अस्त्र-विद्या हो या ‘ओएमजी 2’ में भक्त और भगवान का अनोखा रिश्ता, सिनेमा ने महादेव की महिमा को बड़े पर्दे पर बखूबी उतारा है. अगर आप भी इस शिवरात्रि घर बैठे भक्ति के रस में डूबना चाहते हैं, तो ये 6 दमदार फिल्में आपके लिए बेस्ट हैं. ये फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि आपके भीतर के शिव भक्त को भी जगा देंगी.

ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा: आधुनिक फैंटेसी और प्राचीन अस्त्र-विद्या के मेल से बनी इस फिल्म की कहानी ‘शिवा’ नाम के एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है. शिवा को धीरे-धीरे अपनी शक्तियों और आग के साथ अपने खास जुड़ाव का एहसास होता है. फिल्म में शिवजी के ‘अग्नि’ स्वरूप, उनकी विनाशक और सृजक शक्ति को बहुत ही भव्य तरीके से दिखाया गया है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की यह मूवी साल 2022 में रिलीज हुई थी.

केदारनाथ: साल 2013 में हुई केदारनाथ त्रासदी पर बनी यह फिल्म हिमालय की गोद में बसे पावन धाम की महिमा को दर्शाती है. हालांकि, यह एक भावुक प्रेम कहानी है, लेकिन फिल्म का हर सीन भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और उनकी विशालता को नमन करता है. फिल्म देखते हुए आपको महादेव की मौजूदगी का अहसास हर पल होता है. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

ओएमजी 2: इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने शिवजी के एक ऐसे भक्त का किरदार निभाया है, जिसकी मुश्किल घड़ी में महादेव का एक दूत (अक्षय कुमार) उसकी मदद करने आता है. फिल्म बहुत ही खूबसूरती से यह संदेश देती है कि शिव केवल मूर्तियों में नहीं, बल्कि अपने भक्तों को सही राह दिखाने और उन्हें बुराई से लड़ने की शक्ति देने के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं. यह फिल्म साल 2023 में आई थी. (फोटो साभार: IMDb)

शिवाय: साल 2013 में आई अजय देवगन की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म महादेव के विध्वंसक और रक्षक रूप से प्रेरित है. फिल्म का हीरो, जो खुद को हिमालय की चोटियों का हिस्सा मानता है, अपने परिवार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म का टाइटल ट्रैक और इसमें इस्तेमाल किए गए महामृत्युंजय मंत्र के अंश सीधे तौर पर शिव भक्ति से जुड़े हैं. (फोटो साभार: IMDb)

बाहुबली- द बिगिनिंग: वैसे तो यह फिल्म मूल रूप से साउथ की थी, लेकिन हिंदी दर्शकों के बीच इसका जो क्रेज दिखा, उसने इतिहास रच दिया. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म का वो सीन आज भी रोंगटे खड़े कर देता है, जिसमें शिवा (प्रभास) अपनी भक्ति और ताकत के जोर पर एक विशाल शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाकर झरने के नीचे स्थापित कर देता है. पूरी फिल्म में हीरो का नाम और निडर अंदाज महादेव की असीम शक्ति और उनके प्रति अटूट समर्पण का ही एक रूप नजर आता है. (फोटो साभार: IMDb)

शिव भक्त: अगर आप पुराने दौर की क्लासिक फिल्मों के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए किसी मास्टरपीस से कम नहीं है. इसमें शिकारी से संत बने कन्नप्पा की महान और भावुक कहानी दिखाई गई है. यह फिल्म पूरी तरह से भक्ति रस में डूबी हुई है, जो बताती है कि एक साधारण इंसान की आस्था जब अपनी चरम सीमा पर होती है, तो खुद महादेव उसे दर्शन देने और उसे अपनाने के लिए दौड़े चले आते हैं. साल 1955 में रिलीज हुई शिव भक्त एक बेमिसाल कहानी है. (फोटो साभार: IMDb)
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.