Small Budget Blockbuster Movie : हर फिल्म को बनाने के पीछे पूरी यूनिट की कड़ी मेहनत होती है. सिनेमाघरों में एक फिल्म तो ऐसी भी आई जिसका एक सेकंड 14 दिन में बनकर तैयार होता है. अगर वो एक सेकंड अच्छा नहीं बना तो पूरी मेहनत बर्बाद हो जाती थी. डायरेक्टर को नए सिरे से फिर से मेहनत करनी पड़ती थी. सबसे सुखद बात यह रही कि डायरेक्टर की कड़े संघर्ष के बाद एक ऐसी मूवी तैयार हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मूवी महाब्लॉकबस्टर निकली. इतनी मुश्किल से बनाई गई यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं……….
आज के दौर में जहां बॉलीवुड में बड़ी फिल्मों का बजट 250-3000 करोड़ हैं, वहीं छोटे से बजट की एक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल दिखाया, वह इतिहास में दर्ज हो गया. फिल्म को बनाने में डायरेक्टर की कड़ी मेहनत की अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 14 दिन में सिर्फ एक सेकंड की फिल्म बनकर तैयार होती थी. अगर वो एक सेकंड भी मनमाफिक नहीं हुआ तो फिर से नए सिरे से मेहनत करनी पड़ती थी. जैसे-तैसे फिल्म पूरी हुई. जैसे ही सिनेमाघरों में मूवी रिलीज हुई, दर्शकों की भीड़ एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी. हम बात कर रहे हैं ‘महावतार नरसिम्हा’ की. इस मूवी से जुड़े फैक्ट्स भी कम दिलचस्प नहीं है…

किसी फिल्म के फ्लॉप हो जाने पर अक्सर कहा जाता है कि कहानी अच्छी नहीं थी. दर्शकों को बांधकर नहीं रख पाई. कहानी प्रिडेक्बल थी. सबको पता चल रहा था कि कहानी में आगे क्या होगा, कुछ इसी तरह के तर्क दिए जाते हैं. 2025 में आई एनिमेटेड मूवी ‘महावतार नरसिम्हा’ इन सभी तर्कों को खारिज करती है. फिल्म की सफलता बताती है कि कहानी भले ही घिसी-पिटी हो लेकिन उसका प्रस्तुतिकरण मायने रखता है. कहानी का प्रजेंटेंशन जितना अच्छा होगा, दर्शकों के दिल-दिमाग में फिल्म उतना ही असर छोड़ेगी.

‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म की कहानी भगवान विष्णु, भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप पर बेस्ड थी. असुर राजा हिरण्यकश्यप को भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार ने मारा था. उसने ब्रह्मा से अमरता का वरदान प्राप्त किया था. उसने वरदान हासिल किया था कि कि ना तो दिन-रात, न घर के अंदर-बाहर, न किसी अस्त्र-शस्त्र से, न मनुष्य-पशु द्वारा मारा जा सकता था. भगवान नरसिंह ने उसे चौखट पर गोधूलि के समय मारा था. यह कहानी सबको पता है लेकिन फिर भी ‘महावतार नरसिम्हा’ में डायरेक्टर अश्विन कुमार ने जिस तरह से फिल्म बनाई, उस पर दर्शक मोहित हो गए.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘महावतार नरसिम्हा’ भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म है. मूवी ने 350 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की. फिल्म महाब्लॉकबस्टर साबित हुई . डायरेक्टर अश्विन कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने फिल्म पर रिसर्च करना 2019-20 में शुरू किया था. रिसर्च-डेलपमेंट और प्रोडक्शन से रिलेटेड काम रिलीज से 5-6 साल पहले शुरू हुआ. तब एआई टूल्स भी नहीं आए थे.

महावतार मूवी अपने स्केल और विजुअल्स के लिए जानी जाती है. वर्ड ऑफ माउथ के चलते पहले दिन से फिल्म ने पकड़ बनाई. फिल्म की स्क्रिप्ट विष्णु पुराण-नरसिंह पुराण और श्रीमद्भागवत पुराण से लिखी गई. इस काम को राइटर जयपर्णा दास ने बखूबी अंजाम दिया. डायलॉग्स रुद्र प्रताप घोष ने लिखे थे. क्लेम प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी है.

होम्बले फिल्म्स ने इससे पहले ‘केजीएफ’, ‘सलार’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्में बनाई हैं. ‘महावतार नरसिम्हा’ ऐसे समय आई थी जब ‘सैयारा’ का जादू युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा था. फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर को सैम ने तैयार किया था. फिल्म का कोई प्रमोशन नहीं किया था.

Small Budget Blockbuster Movie : हर फिल्म को बनाने के पीछे पूरी यूनिट की कड़ी मेहनत होती है. सिनेमाघरों में एक फिल्म तो ऐसी भी आई जिसका एक सेकंड 14 दिन में बनकर तैयार होता है. अगर वो एक सेकंड अच्छा नहीं बना तो पूरी मेहनत बर्बाद हो जाती थी. डायरेक्टर को नए सिरे से फिर से मेहनत करनी पड़ती थी. सबसे सुखद बात यह रही कि डायरेक्टर की कड़े संघर्ष के बाद एक ऐसी मूवी तैयार हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. मूवी महाब्लॉकबस्टर निकली. इतनी मुश्किल से बनाई गई यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं……….

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ी. फिल्म के एनिमेटेट कैरेक्टर्स में इतना अच्छा इमोशन देने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने बताया, ‘ फिल्म का एक सेकंड बनाने में करीब 2 हफ्ते का समय लग जाता था. इनमें से एक इमेज को रेंडर होने में 4-10 घंटे को समय लगता था. इस तरह से 1 सेकेंड का वीडियो बनाने में 2 हफ्ते का समय लग जाता था. सबसे ज्यादा फ्रस्ट्रेटिंग बात यह थी कि करीब 1 सेकेंड से 10 सेकेंड का वीडियो तैयार करने के बाद आपको जब वो पसंद नहीं आता था तो आप फिर से वही प्रोसेस करते थे. यानी ये वाला काम पूरा जीरो.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.