आशा पारेख ने अपने करियर में राजेश खन्ना, जितेंद्र, धर्मेद्र समेत हर बड़े स्टार के साथ काम किया.अपने दौर की वह हाएस्ट पेड एक्ट्रेस रही हैं. लेकिन साल 1970 में आई फिल्म ‘आन मिलो सजना’ में उनकी राजेश खन्ना के साथ जोड़ी काफी पसंद की गई थी. इ फिल्म का एक गाना ‘कोई नजराना लेकर आया हूं मैं, दीवाना तेरे लिए’ तो काफी पसंद किया गया था. इस गाने में आशा पारेश सजी धजी भरी महफिल में राजेश खन्ना के गाने का इंतजार कर रह होती है और राजेश खन्ना उनके लिए गाना गाते हैं. विनोद खन्ना दूर खड़े खड़े मुस्कुराते रहते हैं. आज 56 साल बाद भी ये गाना लोगों का फेवरेट बना हुआ है. यूं तो आशा पारेख ने रील लाइफ बेहतरीन थी, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने कभी शादी नहीं रचाई. आशा पारेख ने शादीशुदा फिल्म निर्माता नासिर हुसैन से प्यार किया था. लेकिन वह कभी दूसरी औरत या सौतन नहीं बनाना चाहती थीं. किसी का घर नहीं तोड़न चाहती थीं. इसके लिए वह ताउम्र कुंवारी रही. ये फैसला उन्होंने खुद अपनी मर्जी से लिया था. उन्होंने अपनी आत्मकथा में लिया था कि वह सिर्फ शादी का टैग पाने के लिए समझौता नहीं करना चाहती थीं और अकेले रहना उनके लिए एक सम्मानजनक और सही निर्णय था.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.