मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. अपने दौर की वह टॉप एक्ट्रेस रह चुकी हैं. लेकिन इडंस्ट्री में शुरुआत से ही अपनी शर्तों पर काम करती आ रही हैं. इसी के चलते उन्हें कई फिल्मों से बाहर भी किया गया.एक फिल्म में तो अमिताभ बच्चन के एक फैसले के बाद वह बाहर हो गई थीं. अमिताभ का नाम सुनते ही उन्होंने कहा था कि मैं दोस्ती करने नहीं आई हूं.
नई दिल्ली. मौसमी चटर्जी अपने दौर की वो हसीना रही हैं, जिनका मासूम चेहरा देखते ही लोगों को प्यार हो जाता था. 70 और 80 के दशक में तो लोगों के बीच फिल्मों में उन्हें कास्ट करने को लेकर होड़ मची रहती थीं. लेकिन कई फिल्मों से तो उन्हें उनके बेबाक अंदाज की वजह से बाहर भी किया गया था. अमिताभ बच्चन की एक फिल्म से भी उन्हें रिजेक्ट कर दिया था.

बला की खूबसूरत एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने करियर में शशि कपूर, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना और जितेंद्र समेत हर स्टार के साथ काम किया है. वह जिस फिल्म में होती थी, फिल्में हिट हो जाती थीं.लेकिन फिर भी उन्हें कई ऐसी फिल्मों से बाहर कर दिया गया, जिनके बारे में उन्हें पता भी नहीं चला कि आखिर वजह क्या थी.

ऐसे ही एक फिल्म थी ‘बरसात की एक रात’ इस फिल्म में पहले मौसमी चटर्जी नजर आने वाली थी. फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन नजर आए थे. लेकिन फिल्म रिलीज हुई तो उसमें राखी नजर आई थी, उस दौर में राखी और अमिताभ साथ में कई फिल्मों में काम कर रहे थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मौसमी चटर्जी से उनके एक इंटरव्यू में सवाल किय गया कि उन्हें इस फिल्म से बाहर किया, गया आखिर क्या वजह थी. तब उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक और निर्माता शक्ति सामंत को वह काकू कहकर बुलाती थीं. उन्होंने एक्ट्रेस से क्या अमिताभ बच्चन के साथ उनका कोई झगड़ा हुआ है. इस पर मौसमी ने साफ शब्दों में जवाब दिया था कि नहीं ऐसा तो नहीं.

शक्ति सामंत ने बताया कि अमिताभ ने खुद कहा था कि मौसमी को कास्ट मत कीजिए हमारी ट्यूनिंग नहीं बैठ रही है. मौसमी के मुताबिक, यह कोई पर्सनल झगड़ा नहीं था, बल्कि काम करने के तरीके को लेकर मतभेद थे. मौसमी ने कहा कि मैं तो किसी से ज्यादा बात ही नहीं करती झगड़ा कैसे होगा.

अपनी बात आगे रखते हुए मौसमी ने कहा कि कुछ लोग अलग बॉन्डिंग रखना चाहते है, या दोस्ती से भी बढ़कर रिश्ता रखते है. मैं ऐसा नहीं कर सकती. मैं यहां काम करने आती हूं, मैं यहां किसी से दोस्ती करने नहीं आई हूं. इसी के चलते मुझे बरसात की एक रात से बाहर कर दिया गया है.

मौसमी चटर्जी ने ये भी कहा कि आप मुझसे मेरी शिफ्ट में गधे की तरह काम कराए, मैं करूंगी. लेकिन बेवजह किसी से दोस्ती नहीं करूंगी. जब मैं अपनी मर्जी से मेहनत से काम करके घर पहुंचती हूं, तो मुझे अच्छी नींद आती है. मैं किसी तरह का कोई समझौता नहीं कर सकती. क्योंकि मैं समझती हूं कि समझौता करने वालों को कैसा फील होता है.

बता दें कि ये पहली बार नहीं था, जब मौसमी को किसी बड़ी फिल्म से बाहर किया गया हो. इससे पहले गुलजार की फिल्म ‘आंधी’ से भी उन्हें निकाल दिया गया था. ‘आंधी’ 1975 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही, जिसमें बाद में सुचित्रा सेन और संजीव कुमार नजर आए. लेकिन पहले इस फिल्म में मौसमी चटर्जी नजर आने वाली थीं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.