O Romeo vs Tu Yaa Main box office day 4: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो से बॉक्स ऑफिस पर धमाके की उम्मीद थी, लेकिन चौथे दिन के आंकड़ों ने मेकर्स को थोड़ा मायूस कर दिया है, विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर ड्रामा को क्रिटिक्स से तारीफें तो मिलीं, लेकिन मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दूसरी ओर, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल ड्रामा ‘तू या मैं’ का हाल और भी बुरा है. यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है और इसकी कमाई के आंकड़े बेहद निराश करने वाले हैं.
सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुईं ओ रोमियो और तू या मैं.
ठंडी रही तू या मैं फिल्म की शुरुआत
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी सर्वाइवल ड्रामा ‘तू या मैं’ इन दिनों सिनेमाघरों में है, जिसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर लीड रोल में नजर आ रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी ठंडी रही और पहले दिन इसने महज 60 लाख करोड़ का कारोबार किया. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखी गई और इसने 1.41 करोड़ बटोरे.
4 दिनों में 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
सैकनिल्क के अनुसार, चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त पड़ गई है. सोमवार को फिल्म ने केवल 35 लाख रुपये की कमाई की है, जिससे इसकी आगे की राह थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है. इस तरह चार दिनों में शनाया कपूर और आदर्श गौरव की मूवी अब तक 3.20 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है.
हुसैन उस्तरा की कहानी ओ रोमियो फिल्म
बताते चलें कि ‘ओ रोमियो’ की स्टार कास्ट काफी तगड़ी है. शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा इस फिल्म में विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और दिशा पटानी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं, मंझे हुए कलाकार फरीदा जलाल और नाना पाटेकर ने भी अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान फूंकी है. इस फिल्म की कहानी मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक चैप्टर से प्रेरित है.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.