यूट्यूबर एल्विश यादव के पॉडकास्ट की एक प्रोमो क्लिप ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस क्लिप में जब एल्विश ने पूछा, ‘इंडस्ट्री में बेशर्म कौन है?’ तो ओरी ने तुरंत जवाब दिया, इब्राहिम अली खान… आगे कारण पूछने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘उन्हें अपने पॉडकास्ट पर बुलाओ’. इस बयान ने सैफ अली खान और अमृता सिंह के परिवार से जुड़े विवाद को और हवा दे दी है.
कैसे हुई ओरी और सारा की दोस्ती
इसी बातचीत में ओरी ने सारा अली खान के साथ अपनी दोस्ती की शुरुआत का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि सालों पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म AskFM पर उनसे सारा को लेकर लगातार सवाल पूछे जाते थे. इसी सिलसिले में उन्होंने सारा को फेसबुक पर मैसेज किया. उस वक्त दोनों की मुलाकात तक नहीं हुई थी. बाद में न्यूयॉर्क में एक डिनर के दौरान दोनों मिले और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी होती चली गई.
सारा-इब्राहिम ने ओरी को किया अनफॉलो
हालांकि, जो दोस्ती कभी काफी चर्चित थी, अब वही रिश्ता खुले टकराव में बदल चुका है. बीते कुछ दिनों से ओरी लगातार सारा और उनके परिवार पर तंज कसते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स ने गौर किया कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. इस पर ओरी ने जवाब दिया, ‘मैंने उन्हें बहुत पहले ही अनफॉलो कर दिया था, उन्हें अब जाकर पता चला.’
3 सबसे खराब नाम लिखकर खड़ा किया नया बखेड़ा
विवाद तब और बढ़ गया जब ओरी ने ‘3 सबसे खराब नाम’ लिखकर एक रील पोस्ट की, जिसे कई लोगों ने सारा अली खान, अमृता सिंह और पलक तिवारी पर तंज माना. 26 जनवरी को ओरी ने एक रील शेयर की, जहां उनके आउटफिट पर ब्रा आउटलाइन को लेकर फैन ने पूछा, ‘यह क्या जोड़कर रखा है?’ ओरी ने जवाब दिया, ‘सारा अली खान के हिट्स’ यह कमेंट सरा के करियर पर तंज माना गया और सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई. कई यूजर्स ने ओरी को ‘बुली’ और ‘पैथेटिक’ तक कहा. इसने सोशल मीडिया पर नया बवाल खड़ा कर दिया.
अमृता सिंह माफी मांगें, तो शायद…
इसके बाद सारा और इब्राहिम ने ओरी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में ओरी ने कहा था, ‘सारा के साथ दोस्ती का दिखावा करना मतलब अमृता सिंह द्वारा दिए गए ट्रॉमा को स्वीकार करना है, जो मैं अब नहीं कर सकता. अगर अमृता सिंह माफी मांगें, तो शायद भविष्य में मैं छोड़ दूं.’ सारा, अमृता और इब्राहिम की तरफ से अभी कोई आधिकारिक कमेंट नहीं आया है. ओरी के इन तंजों ने बॉलीवुड के सोशल सर्कल में हलचल मचा दी है और नेटिजन्स इस ड्रामा को करीब से फॉलो कर रहे हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.