राम चरण और उपासना के घर किलकारी गूंजी है. कपल शादी के 14 साल बाद पेरेंट्स बना है. दोनों ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है. इसी के साथ वो उन सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं जिनके घर एक साथ दोगुनी खुशियां आई हैं.
साउथ के सुपरस्टार राम चरण अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं. वो पिता बन गए हैं. राम चरण और उपासना अब प्रीति जिंटा, नयनतारा, करण जौहर, सनी लियोनी, संजय दत्त समेत सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं. बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक कई सितारे जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने हैं.

अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडएनफ ने नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए पैरेंटहुड में कदम रखा था. कपल सरोगेसी के जरिए दो बच्चों- जिया और जय का स्वागत किया था. प्रीति जिंटा अपने पति और बच्चों के साथ लाइमलाइट से दूर खुशहाल जिंदगी जी रही हैं.

साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने विग्नेश से शादी की है. शादी के कुछ समय बाद ही कपल ने सितंबर 2022 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बेटों, उयिर और उलागम का स्वागत किया था. यह दोनों अक्सर अपनी फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

करण जौहर फरवरी 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों, यश और रूही के सिंगल फादर बने. फिल्ममेकर ने अपने बच्चों की मां के नाम का खुलासा नहीं किया है. करण जौहर ने कहा था कि वो ही अपने बच्चों के माता-पिता दोनों हैं.

सनी लियोनी ने पति डैनियल वेबर के साथ मिलकर अपनी बेटी को गोद लिया था और गोद लेने के कुछ समय बाद ही कपल ने सरोगेसी के जरिए अपने दोनों बच्चों का स्वागत किया था. कपल साल 2018 में दो बेटों- नोआ और एश के माता-पिता बने.

संजय दत्त की पहली पत्नी के साथ एक बेटी त्रिशला दत्त है. तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ एक्टर के दो जुड़वा बच्चे हैं. साल 2010 में कपल शाहरान और इकरा के पेरेंट्स बने. अभिनेता कभी-कभी अपने परिवार की तस्वीरें साझा करते हैं.

टॉलीवुड अभिनेता मंचू विष्णु और उनकी पत्नी विरानिका रेड्डी ने 2011 में जुड़वा बेटियों, अरियाना और विवियाना का स्वागत किया. बाद में उन्होंने अपने परिवार में दो और बच्चों को शामिल किया. अब ये कपल अपने चारों बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा है.

शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा तीन बच्चों के माता-पिता हैं. कपल के दो जुड़वा बेटे- लव और कुश हैं और एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.