सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सम्मान और गरिमा से जुड़े रहे हैं. उनका जिक्र होते ही हमेशा तारीफ में कसीदें पढ़े जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब पैपराजी ने बच्चन परिवार को ही बैन कर दिया था. अमिताभ के आते ही लोग अपना कैमरा आसमान की ओर कर दिया करते थे. लेकिन इसकी वजह जया बच्चन नहीं थीं. आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला.
एक वक्त ऐसा भी था, जब पैप्स उनसे इतनी बुरी तरह नाराज हो गए थे कि उन्हें देखते ही कैमरा हटा लिया करते थे.इंडस्ट्री में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अनी एक अलग ही इज्जत है. मीडिया से लेकर फैंस तक, हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है. लेकिन अभिषेक बच्चन की शादी में कुछ ऐसा हुआ था कि सभी पैप्स ने अमिताभ को बैन कर दिया था.
ये थी बड़ी वजह
हुआ यूं था कि अभिषेक बच्चन की शादी में पैपराजी बच्चन परिवार से बेहद नाराज हो गए थे. एक इंटरव्यू में एक सीनियर पैपराजी ने बताया था कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के दौरान फोटोग्राफर्स का काफी कुछ झेला था. उन्होंने कहा कि हम लोग दो-तीन दिन तक बच्चन साहब के घर के बाहर मौजूद थे, कि एक झलक तो हमें मिलेगी. लेकिन जैसे ही बिग बी के घर बारात आई तो उसे बसों के बीच में खड़ा कर दिया गया. हमें कुछ भी क्लीक करने को नहीं मिला. सिक्योरिटी का रवैया तो हमारे प्रति बहुत ही खराब था. फोटोग्राफर ने कहा कि कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स ने हमारे साथ मारपीट तक की. उस वक्त अमर सिंह की सिक्योरिटी थी, फोटोग्राफर के साथ उन्होंने बहुत गलत बिहेव किया था.
अमिताभ को किया था बॉयकाट
ये सब कुछ देखकर पैपराजी इतना नाराज हो गए थे कि पापाराजी ने मिलकर फैसला किया कि अब बच्चन परिवार का कोई भी सदस्य दिखता है, तो कोई उन्हें क्लीक नहीं करेगा. इसके बाद हमने ऐसा किया भी, हमें जहां भी अमिताभ बच्चन या उनकी फैमिली का कोई भी नजर आता था,तो हम कैमरे ऊपर कर लेते थे, लेकिन उन्हें क्लीक नहीं करते थे. लेकिन बाद में बिग बी ने हमें बुलाकर कहा कि हमसे गलती हुई थी.तब जाकर मामला शांत हुआ और हमने फिर से क्लीक करना शुरू किया था.
बता दें कि शाहरुख खान के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जिस दौरान उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई, तो उनकी प्राइवेसी को लेकर लोगों ने बिल्कुल नहीं सोचा था. इसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें फोटो देना बंद कर दिया था.बाद में पैप्स ने माफी मांगी तब जाकर दोनों के रिश्ते सही हुए थे.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.