Dhurandhar Day 47 Collection: आदित्य धर की धांसू फिल्म धुरंधर ने रिलीज के 47वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखा. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का जलवा रिलीज के इतने दिनों बाद भी कम नहीं हुआ है. सातवें हफ्ते में भी फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. हालिया रिलीज ‘द राजा साब’ भी फिल्म को टक्कर नहीं दे पा रही है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का जलवा सातवें हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. वहीं प्रभास की ‘द राजा साब’ की हालत रिलीज के महज कुछ दिनों बाद ही खराब होती नजर आ रही है. आइए जानते हैं बीति दिन मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है.

5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म धुरंधर अब भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने सातवें सोमवार यानी 47वें दिन पर एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कमबैक करके दिखाया है.

धुरंधर की सफलता का अंदाजा आप इस बात लगा सकते हैं कि रिलीज को दूसरा महीने में भी फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर कम नहीं हुई है. आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर करोड़ों में कमाई कर रही है. 47वें दिन यानी सातवें मंगलवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं बीते सोमवार की तुलना में लगभग 20 लाख ज्यादा माना जा रहा है. इस तरह से धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अब भी कब्जा किया हुआ है. अपने अंतिम समय में भी ये फिल्म बाकी रिलीज हुई फिल्मों के लिए घातक साबित होती नजर आ रही है.

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 47 दिन पूरे कर लिए हैं. 47 वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने सोमवार को भी फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपए कमाई की थी. सैकनिल्क के मुताबिक अब तक फिल्म का कलेक्शन, 828.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है. मेकर्स की मानें तो कलेक्शन इससे भी ज्यादा है.

जहां एक ओर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 47 दिनों बाद भी कमाई से तबाही मचा रही हैं, वहीं, प्रभास की ‘द राजा साब’ की कमाई 12 दिनों में ही सिमटती नजर आ रही हैं. 12वें दिन मंगलवार को फिल्म सिर्फ 64 लाख रुपए की कमाई कर पाईं.

प्रभास की इस मच अवेटेड फिल्म ने 12 दिनों में कुल कलेक्शन 141.34 करोड़ रुपए तक का ही कलेक्शन किया है. प्रभास की फिल्म ने शुरुआत 53.75 करोड़ रुपए के साथ की थी. दूसरे दिन 26 करोड़, तीसरे दिन 19.10 इसके बाद फिल्म की कमाई में कोई उछाल नजर नहीं आया.

पहले हफ्ते फिल्म कुल कलेक्शन 130.25 करोड़ रुपए तक पहुंचा था. प्रभास की ये फिल्म अब 12वें दिन मंगलवार को भी अपनी गिरावट में कोई सुधार नहीं ला पाई. फिल्म सिर्फ 64 लाख रुपए ही हासिल कर पाई है. जिससे साबित होता है कि धुरंधर प्रभास की फिल्म के लिए घातक साबित हुई है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.