तेजस्वी प्रकाश ने भी सोशल मीडिया पर चल रहे 2016 के ट्रेंड को फॉलो किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 2016 की अपनी झलक और जर्नी दिखाई है. साल 2016 में ही तेजस्वी का वो शो आया था, जिससे उन्होंने पॉपुलैरिटी मिली. इस शो का नाम ‘स्वरागिनी’ है. उन्होंने ‘पहरेदार पिया की’, ‘नागिन 6’, ‘बिग बॉस 15’ और ‘स्कूल कॉलेज आनी लाइफ’ में काम किया है.
ख़बरें फटाफट
तेजस्वी प्रकाश ने शेयर की 2016 की यादें. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @tejasswiprakash)
मुंबई. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश मनोरंजन जगत में काफी समय से काम कर रही हैं. मंगलवार को तेजस्वी ने पुराने दिनों को याद किया. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में तेजस्वी अपने पुराने सीरियल के किरदार में नजर आ रही हैं. कुछ फोटोज में वे अपने उस समय के लुक में दिख रही हैं, तो कुछ में वे अपने दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं. वहीं कुछ तस्वीरें फोटोशूट की हैं, जहां वे स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़ों में पोज दे रही हैं. ये तस्वीरें उनके सफर की शुरुआत को दर्शाती हैं, जब वे टीवी स्क्रीन पर पहली बार दर्शकों के सामने आई थीं.
तस्वीरें शेयर कर तेजस्वी ने लिखा, “2016 मेरा दिल है और हमेशा ऐसा ही रहेगा.” फैंस उनकी तस्वीरों को देखते ही ढेर सारे लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. उन्होंने टीवी शो ‘2612’ से डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने रश्मि भार्गव का किरदार निभाया था, लेकिन उन्हें असली पहचान कलर्स टीवी के शो ‘स्वरागिनी ‘में रागिनी के किरदार से मिली थी.