मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने गहरी चिंता जताई है. गिल्ड ने इसे बेहद गंभीर और अस्वीकार्य बताते हुए मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.अपने आधिकारिक बयान में PGI ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील भी की है.
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में 5 संदिग्ध हिरासत में हैं.
सीसीटीवी फुटेज से हमलावर की तस्वीरें मिलीं, जो मास्क पहने थे. पुलिस ने पुणे से 4-5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनमें से कुछ को 5 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखा गया. जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर से लिंक का संकेत मिला है, जिसने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली और रोहित शेट्टी को चेतावनी दी कि यह ‘स्मॉल ट्रेलर’ है और अगली बार गोलियां घर के अंदर लगेंगी.
प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का लेटर.
प्रोड्यूसर्स गिल्ड के बयान में कहा गया है, ‘हम रोहित शेट्टी के आवास पर गोलीबारी की इस घटना से गहराई से चिंतित और व्यथित हैं. मुंबई के निवासियों द्वारा महसूस की जाने वाली सुरक्षा और सुरक्षा की भावना पर हम गर्व करते हैं, जो शहर को देश के प्रमुख कंटेंट प्रोडक्शन हब के रूप में स्थापित करती है.’ गिल्ड ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय मिले और ऐसी घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं. उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य’ करार दिया.
यह घटना बॉलीवुड में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा रही है, खासकर पिछले साल सलमान खान के घर पर फायरिंग और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद स्टार्स भी परेशान हैं. फिल्म फ्रेटरनिटी ने पहले भी आईएफटीडीए के माध्यम से महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की थी.
रोहित शेट्टी, जो ‘सिंघम’, ‘गोलमाल’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, फिलहाल जांच में सहयोग कर रहे हैं. पुलिस ने 12 स्पेशल टीमों का गठन किया है और स्कूटर ट्रेस करने में सफलता मिली है, जो पुणे से जुड़ा था.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.