शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं. इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही अमित रविंदरनाथ शर्मा के निर्देशन में बनने वाली एक नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिखाई देंगे. ‘कॉकटेल 2’ के सेट पर बनी उनकी प्रोफेशनल केमिस्ट्री ने इस प्रोजेक्ट को जन्म दिया है. फिल्म में हल्के-फुल्के अंदाज़ के साथ इमोशनल टच देखने को मिलेगा. वहीं, ‘कॉकटेल 2’ की सितंबर रिलीज की तैयारी भी जोरों पर है.
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना साथ नजर आने वाले हैं.
वैराइटी इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार शाहिद और रश्मिका जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे. बताया जा रहा है कि शाहिद और रश्मिका की यह नई फिल्म उनकी हालिया बॉन्डिंग का नतीजा है. दोनों ने ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ काम किया, जहां सेट पर उनकी प्रोफेशनल केमिस्ट्री खूब जमी.
अनोखी फिल्म में दिखेगी शाहिद कपूर-रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री
सूत्रों के अनुसार, शूटिंग के दौरान दोनों के बीच इतनी सहजता रही कि जब इस नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव सामने आया, तो उन्होंने बिना ज्यादा सोच-विचार के हामी भर दी. इस अनटाइटल्ड फिल्म में दर्शकों को रोमांस और कॉमेडी का फ्रेश टच देखने को मिलेगा, जिसमें रिश्तों को ज्यादा पर्सनल और इमोशनल तरीके से दिखाया जाएगा.
‘कॉकटेल 2’ में भी साथ नजर आएंगे रश्मिका-शाहिद
इधर, ‘कॉकटेल 2’ भी अपने आप में एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स इसकी रिलीज रणनीति को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ को सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज करने का इरादा है. यह तारीख शाहिद की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के फरवरी में रिलीज होने के करीब छह महीने बाद रखी गई है.
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फैसला पूरी तरह से सोच-समझकर लिया गया है. शाहिद कपूर की दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, इसलिए रिलीज के बीच का अंतर दर्शकों को उनके नए-नए किरदारों को अपनाने का समय देगा. सितंबर में रिलीज होने से ‘कॉकटेल 2’ को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बनाने का मौका मिलेगा.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.