सनी देओल इन दिनों अपनी ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. सनी की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म 13 दिन में 319 करोड़ की बंपर कमाई कर चुकी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक 10 फिल्मों में अपना असली नाम के रोल में नजर आ चुके हैं.
सनी देओल को आज भी होता होगा मलाल
क्या है सनी देओल का असली नाम?
बहुत कम लोग जानते हैं कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है. एक्टिंग की दुनिया में वह कई बार इस नाम से अपने रोल में नजर आ चुके हैं. इनमें वर्दी, क्रोध, घायल, अंगरक्षक, हिम्मत, अजय, द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई, जाल द ट्रैप, राइट या रॉन्ग, घायल वन्स अगेन जैसी फिल्में शामिल हैं. इन सभी फिल्मों में सनी देओल का नाम अजय था.
दस में से 9 फिल्में साबित हुई फ्लॉप
सनी देओल के लिए ये नाम कभी लकी साबित नहीं हुआ. उन्होंने दस फिल्मों में ये नाम रखा. लेकिन उनकी 9 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इन फिल्मों में सनी का स्टारडम भी किसी काम नहीं आया. लेकिन इकलौती फिल्म घायल हिट साबित हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने अजय मेहरा का रोल निभाया था. फिल्म आज भी याद की जाती है.
बता दें कि बॉबी देओल भी फिल्मों में रियल नहीं बल्कि अपने निक नेम से ही एंट्री किए थे. बॉबी देओल का असली नाम विजय सिंह देओल है. इतना ही नहीं खुद उनके पिता धर्मेंद्र भी नाम बदलकर इंडस्ट्री में आए थे. उनका पूरा नाम तो धर्मेंद्र देओल था, लेकिन इंडस्ट्री में उन्हें सिर्फ धर्मेंद्र नाम से जाना जाता है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.