विक्रांत मैसी ने आखिरकार फिल्मों से ब्रेक लेने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है. ’12वीं फेल’ जैसी सफल फिल्म देने के बाद अचानक गायब होने की वजह उनका रिटायरमेंट नहीं, बल्कि मानसिक थकान और परिवार से दूरी थी. विक्रांत ने बताया कि लगातार काम काम में व्यस्त होने के कारण वह अपने बेटे के शुरुआती पलों का हिस्सा नहीं बन पाए. उन्होंने कुबूल किया कि अपने बेटे को पहली बार चलते और बोलते हुए सिर्फ वीडियो कॉल पर देखना उनके लिए काफी तकलीफदेह था, जिसने उन्हें यह बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
विक्रांत मैसी ने कहा कि लोगों तक आधी-अधूरी जानकारी पहुंची.
विक्रांत मैसी ने फिल्मों से क्यों लिया था ब्रेक?
विक्रांत ने इस दौरान एक बहुत गहरी बात कही कि इंडस्ट्री अक्सर एक्टर की मेहनत तो देखती है, लेकिन उसके मानसिक बोझ को नजरअंदाज कर देती है. उन्होंने बताया कि दिन के 16-16 घंटे काम करना तो थकाता ही है, पर एक ही साल में 12वीं फेल, सेक्टर 36 और द साबरमती रिपोर्ट जैसे चार अलग-अलग और गंभीर किरदार निभाना दिमाग पर भारी पड़ने लगा था. उन्हें महसूस होने लगा कि उनकी एक्टिंग में नयापन खत्म हो रहा है और वह एक ढर्रे पर चल रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने खुद को एक आर्टिस्ट के तौर पर और बेहतर बनाने के लिए जीरो से शुरुआत करने का फैसला किया.
विक्रांत मैसी को इस बात का है अफसोस
एक्टर ने अपने पिता होने के फर्ज पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बेहद भावुक होकर कुबूल किया कि जब उनका बेटा वरदान पैदा हुआ, तब वह काम में इतने डूबे थे कि उसके पास रह ही नहीं पाए. विक्रांत ने अफसोस जताते हुए कहा कि उन्हें इस बात की कसक और शर्मिंदगी महसूस होती है कि उन्होंने अपने बेटे के मुंह से पहला शब्द नहीं सुना और ना ही उसके पहले कदम को देख पाए, बल्कि पत्नी शीतल ठाकुर ने वीडियो के जरिए ये सब दिखाया.
ओ रोमियो फिल्म में नजर आएंगे विक्रांत मैसी
वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों विक्रांत मैसी के पास काम की कोई कमी नहीं है. 13 फरवरी को विशाल भारद्वाज की थ्रिलर फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने वाली है, जिसमें विक्रांत का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, अब वह प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं. नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ के जरिए वह बतौर प्रोड्यूसर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.