शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी का लीक हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कृति और रश्मिका लेस्बियन कपल के किरदार में दिखाई देंगे. जबकि शाहिद इस कपल के बीच लव ट्राएंगल का पेंच जुड़ेगा. फिल्म की सितंबर में रिलीज होगी.
रश्मिका मंदाना और कृति सैनन पहली बार साथ काम कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
ओसीडी टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ में कृति सैनन और रश्मिका मंदाना लेस्बियन कपल का के रोल में दिखाई देंगी. शाहिद कपूर फिल्म में तीसरे एंगल के तौर पर दिख सकते हैं. इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर एक नया नजरिया पेश करेगी, जिसमें एक इंटरेस्टिंग लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. बता दें, अभी तक मेकर्स ने फिल्म की कहानी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग पूरी
‘कॉकटेल 2’ के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने 31 जनवरी को बताया था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सेट से एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें पूरी टीम शूटिंग खत्म होने का जश्न मना रही थी. इस तस्वीर में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन और होमी अदजानिया केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो पर लिखा था, “फिल्म रैप लव यू फूल्स. खूब मजा आया!”
‘कॉकटेल 2’ कब होगी रिलीज?
होमी अदजानिया ने कैप्शन में लिखा था, “कॉकटेल 2 की शूटिंग खत्म. हो सकता है मैं पक्षपाती हूं, लेकिन यह फिल्म मेरे लिए थोड़ी खास है. मेरी शानदार टीम और कास्ट को मेरा पागलपन झेलने के लिए ढेर सारा प्यार. लव यू गाइज.” ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने सितंबर में फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है.
‘ओ रोमियो’ से 6 महीने का डिस्टेंस
मेकर्स ने फैसला किया कि शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ के छह महीने बाद ‘कॉकटेल 2’ रिलीज हो. रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है ताकि दोनों फिल्मों को अपना स्पेस मिल सके और दर्शक शाहिद कपूर को एक नए अंदाज में देख सकें.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.