बला की खूबसूरत हसीना का वो गाना, सुपरस्टार ने गाइड बनकर घुमाया मुल्क, उदित नारायण ने किया रीक्रिएट
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सिंगर उदित नारायण का एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उदित नारायण मशहूर बॉलीवुड गाना गा रहे हैं. गाना है- ‘ऐसा देश है मेरा, ऐसा अरुणाचल है मेरा, ऐसा अनिनि है मेरा’ गाया. फिल्म ‘वीर जारा’ का गाना प्रीति जिंटा और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है, जिसका संगीत दिवंगत संगीतकार मदन मोहन के आर्काइव से उठाया गया है. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. बताते चलें कि अनिनी भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के ऊपरी दिबांग घाटी जिले में मौजूद एक शहर है जो उस जिले का मुख्यालय भी है. इदु मिश्मी समुदाय इस क्षेत्र में बहुसंख्यक है. सीएम प्रेमा खंडू ने एक्स पर लिखा, ‘शुक्रिया उदित नारायण जी. आपने पनिनि को कालजयी गानों से गुलजार बना दिया.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.