एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वे एस. एस. राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद रवाना हो रही थीं। एयरपोर्ट में एंट्री के दौरान उन्होंने मास्क पहना हुआ था, जिसे उन्होंने सिक्योरिटी चेक के लिए हटाया। एयरपोर्ट पर प्रियंका का ट्रैवल लुक सिंपल और रिलैक्स्ड नजर आया। उन्होंने मोनोक्रोमैटिक सफेद आउटफिट पहना था, जिसमें सफेद कार्गो ट्राउजर के साथ सफेद क्रॉप टॉप शामिल था। लुक को उन्होंने कैप और बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया।
शनिवार को प्रियंका ने हैदराबाद में कैब राइड का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में प्रियंका गाड़ी में मिले एक अजीब मास्क को देखकर हल्की-फुल्की हंसी शेयर करती दिखीं।
बता दें कि प्रियंका भारत ‘वाराणसी’ की शूटिंग के लिए आई थीं, जिसे एस. एस. राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक बड़े लेवल की एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। इस फिल्म से प्रियंका भारतीय फिल्मों में वापसी कर रही हैं और फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी। फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी प्रियंका प्रियंका जल्द फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी, जो 25 फरवरी, 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह फिल्म 19वीं सदी के कैरिबियन द्वीप समूह पर आधारित है। प्रियंका चोपड़ा इसमें ‘एर्सेल बोडेन’ उर्फ ‘ब्लडी मैरी’ नाम की एक पूर्व समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए अपने हिंसक अतीत का सामना करती है।
यह फिल्म मूल रूप से अंग्रेजी में है, लेकिन भारत के लिए इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित कई क्षेत्रीय भाषाओं में डब किया जाएगा। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है और इसे एवेंजर्स फेम रूसो ब्रदर्स (AGBO) ने प्रोड्यूस किया है।
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.