Last Updated:
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से निकलते ही बड़ा बयान दिया है. चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव ने एक ऐसी मांग कर दी है, जिसपर अब देश में बहस शुरू हो सकती है. मंगलवार को तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने जेल सुधारों को लेकर एक बेहद भावुक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि 10-15 साल की सजा काट चुके कैदियों को जेल से रिहा कर देना चाहिए. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जब कौन बनेगा करोड़पति में तीन लाइफलाइन दिया जाता है तो फिर जेल के कैदियों को क्यों नहीं?
शाहजहांपुर में राजपाल यादव ने जेलों की स्थिति और कैदियों के भविष्य को लेकर एक ऐसी चर्चा छेड़ दी है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. राजपाल यादव, जो अपनी बेमिसाल कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, इस बार एक गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आए. उन्होंने न केवल जेलों के आधुनिकीकरण की बात की, बल्कि उन कैदियों के लिए दया की गुहार भी लगाई जो लंबे समय से सलाखों के पीछे अपनी गलती का पश्चाताप कर रहे हैं. इसके साथ ही राजपाल यादव ने जेल में भी स्मोकिंग जोन की भी बड़ी मांग कर दी है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को सिगरेट पीने की आदत है वह अगर जेल में आ जाते हैं तो उनके लिए जेल के अंदर ही सिगरेट पीने की जगह देनी चाहिए. जब एयरपोर्ट पर, रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा होती है तो जेल में क्यों नहीं होनी चाहिए.
VIDEO | Shahjahanpur, Uttar Pradesh: Actor Rajpal Yadav says, “… We often don’t know who is truly a criminal and who is respectable. But I have noticed one thing: wherever people are being punished, our prisons should also be upgraded for modern times. For example, there are… pic.twitter.com/otbalgEa25
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.