फिल्मी दुनिया में हुई कई घटनाओं के बारे में हम लगातार ‘फ्लैशबैक’ सीरीज में देख रहे हैं. इसी कड़ी में आज उस एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे, जो साउथ सिनेमा में हिट है. कई सितारों के साथ पर्दें पर नजर आईं. लेकिन इस एक्ट्रेस का कहानी दुखों से भरी रहीं. पति के निधन के सिर्फ 4 दिन बाद ये शूटिंग में में पहुंचीं. जानते हैं कौन है ये हसीना और क्या कारण रहा, जो उन्हें सेट पर पति के मौत के बाद लौटना पड़ा?
नई दिल्ली. सिनेमा में कई कलाकारों की जिंदगी पर्दे पर जितनी चमकदार दिखती है, असल जिंदगी उतनी ही संघर्षों से भरी होती है. साउथ सिनेमा की एक मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी का यह किस्सा आज भी लोगों को भावुक कर देता है. करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा से अलग पहचान बना ली थी और कन्नड़-मलयालम से लेकर तमिल फिल्मों तक मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई. लेकिन निजी जीवन में उन्हें ऐसा झटका लगा जिसने सब कुछ बदल दिया. महज 28 साल की उम्र में उनके पति का निधन हो गया और उनका संसार बिखर गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस गहरे दुख के बावजूद वह सिर्फ चार दिन बाद ही शूटिंग पर लौट आईं. उस समय कई लोगों ने उनके फैसले पर सवाल उठाए, लेकिन उनके लिए काम ही आगे बढ़ने का सहारा था. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

ये कहानी साउथ एक्ट्रेस विनया प्रसाद की है, जिन्होंने पति की मौत के महज 4 दिनों बाद फिल्म सेट पर वापसी की. रजनीकांत की ‘चंद्रमुखी’ में नासर की पत्नी का किरदार निभाने वाली विनया आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हैं. लेकिन उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव कम लोगों को पता हैं. आइए जानते हैं उनकी जिंदगी की अनकही दास्तां. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

विनया प्रसाद का जन्म 22 नवंबर 1967 को कर्नाटक के उडुपी में हुआ था. उनका असली नाम विनया भट है. बी.कॉम ग्रेजुएट विनया कर्नाटक संगीत में भी पारंगत हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वॉयस आर्टिस्ट के रूप में की और 1980-90 के दशक में कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु सिनेमा में नाम कमाया. कन्नड़ में अनंत नाग के साथ उनकी कई फिल्में हिट रहीं. फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने मलयालम में ‘पेरुंथाचन’ से डेब्यू किया, जहां भाषा न जानने के बावजूद कन्नड़ में डायलॉग लिखकर याद किए. लेकिन ‘मणिचित्रथाजू’ में ‘श्रीदेवी’ का रोल उन्हें पूरे साउथ में फेमस कर गया. टीवी पर मलयालम सीरियल ‘स्त्री’ में ‘इंदु’ का किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि लोग उन्हें उसी नाम से पुकारते. तमिल में ‘अनबे वा’ और ‘जय हिंद 2’ जैसी फिल्मों-सीरियल्स में काम किया. आज उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. फाइल फोटो.

विनया की पर्सनल लाइफ ट्रेजेडी से भरी है. 1988 में उन्होंने कन्नड़ डायरेक्टर-एडिटर वी.आर.के. प्रसाद से शादी की. उनकी एक बेटी है. लेकिन 1995 में, जब विनया सिर्फ 28 साल की थीं तब उनके पति की मौत हो गई. दुख की इस घड़ी में भी विनया ने हार नहीं मानी. पति की मौत के महज 4 दिनों बाद वह शूटिंग सेट पर लौट आईं. लेकिन क्या आप इसकी वजह जानते हैं. फाइल फोटो.

दरअसल, पति के जाने के बाद विनया काफी दुख में थीं और अगर घर में बंद रहतीं तो डिप्रेशन से उबरना मुश्किल होता और बेटी के भविष्य के लिए काम जारी रखना जरूरी था. कई लोगों ने इस पर आलोचना की, लेकिन विनया अपनी जिम्मेदारी पर अटल रहीं. फाइल फोटो.

2002 में, जब बेटी 14 साल की हुई, विनया ने ज्योतिप्रकाश से दूसरी शादी की. शुरू में बेटी को यह पसंद नहीं आया, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया. दिलचस्प बात, विनया ने अपना सरनेम ‘प्रसाद’ नहीं बदला और दूसरे पति ने इस पर सहमति जता दी. फाइल फोटो.

आज विनया बैंगलोर में परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं और कैरेक्टर रोल्स में एक्टिव हैं. उनकी पहली फिल्म डायरेक्शन ‘लक्ष्मी नारायण प्रपंचने बेरे’ भी की. उनके जीवन के तूफानों में भी मजबूती से खड़े रहा जा सकता है. पति की मौत ने उन्हें तोड़ा, लेकिन बेटी और करियर ने नई ताकत दी. साउथ सिनेमा की यह स्टार आज भी महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं. फाइल फोटो.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.