इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज ‘तस्करी’ में नजर आईं एक्ट्रेस अमृता खानविलकर इन दिनों ओटीटी पर धाक जमा रही हैं. वो बैक-टू-बैक फिल्मों और सीरीज में दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में कहा कि आलिया भट्ट की राजी उनके लिए लाइफ चेंजिंग थी. उस दौर में वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में मुश्किल से गुजर रही थीं, लेकिन राजी ने उनकी किस्मत पलट दी.
अमृता कहती हैं कि उन्होंने कभी स्क्रीन टाइम को अपनी प्राथमिकता नहीं बनाया. उनके लिए सबसे अहम सवाल हमेशा यही रहा क्या यह किरदार कहानी पर असर डालेगा? यही सोच उन्हें भीड़ से अलग बनाती है. अगर उनका किरदार असरदार है तो वो बिना ये सोचे कि उसका स्क्रीन टाइम कितना है, वो हां कर देती हैं.
‘राजी’ ने पलटी किस्मत
अमृता ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए फिल्म राजी को करियर का सबसे भावनात्मक मोड़ बताया. जब उन्हें ‘राजी’ मिली में कास्ट किया गया. आलिया भट्ट, विक्की कौशल की फिल्म ‘राजी’ में अमृता खानविलकर आलिया की भाभी के किरदार में नजर आई थीं. उनका रोल यकीनन छोटा था लेकिन असरदार था. इस बारे में अमृता कहती हैं कि वो दौर उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था. वो प्रोफेशनली और पर्सनली बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही थीं. उनका खुद से भरोसा उठने लगा था. ऐसे वक्त में ‘राजी’ उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत साबित हुई. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें फिर से खुद पर यकीन करना सिखाया.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.