सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के वेडिंग राइट्स खरीदने का ऑफर दिया है. कुछ दिन पहले एक तेलुगु मीडिया पोर्टल ने दावा किया था कि नेटफ्लिक्स ने रूमर्ड कपल की शादी के राइट्स खरीदने के लिए उन्हें मोटी रकम ऑफर की थी.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. दोनों की शादी की खूब चर्चाएं हैं. पहले खबर थी कि कपल 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है. हालांकि ये खबर गलत साबित हुई.

अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इसपर ये दावा हुआ कि नेटफ्लिक्स ने कपल के वेडिंग वीडियो के राइट्स खरीदने के लिए 60 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं.

अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है. अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि यह खबर पूरी तरह अफवाह है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है. दरअसल, पिछले साल के अंत से ही दोनों सितारों की शादी को लेकर अटकलों का दौर चल रहा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह जोड़ी फरवरी के आखिर में उदयपुर के एक शाही महल में भव्य समारोह में शादी कर सकती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं, अक्टूबर में दोनों की गुपचुप सगाई की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बावजूद दोनों कलाकारों ने कभी भी अपने रिश्ते या शादी की योजनाओं को लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है.

इसी बीच जब नेटफ्लिक्स वाले दावे ने जोर पकड़ा, तो फैंस को लगा कि यह शादी अब लगभग तय है और इसे बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा. लेकिन सूत्रों के अनुसार, न तो किसी तरह की डील हुई है और न ही ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इस संबंध में कोई संपर्क किया है. बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं.

दोनों सितारों की दोस्ती और कथित रिश्ते की शुरुआत फिल्म ‘गीता गोविंदम’ से मानी जाती है, जिसमें उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. इसके बाद दोनों डियर कॉमरेड में भी साथ नजर आए, जिससे उनकी नजदीकियों की चर्चाएं और तेज हो गईं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर में हैं. एनिमल और पुष्पा 2: द रूल जैसी बड़ी सफलताओं ने उन्हें इंडियन सिनेमा की सबसे व्यस्त और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है. उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइनअप हैं, जिनमें नए जॉनर की फिल्में भी शामिल बताई जा रही हैं.

वहीं विजय देवरकोंडा अपने करियर में एक मजबूत वापसी की तलाश में हैं. लाइगर और द फैमिली स्टार बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं. हालांकि खुशी को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन वह भी बड़ी सफलता नहीं बन पाई. अब वह अपनी आगामी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरोसा फिर से जीतने की कोशिश में हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.