थलापति विजय और तृषा कृष्णन के बीच कुछ चल रहा है? ये अफवाह कई बार आईं. लेकिन हमेशा तृषा ने विजय को हमेशा अपना अच्छा दोस्त करार दिया. अब विजय की पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने शादी के 27 साल बाद एक्टर से तलाक मांगा है. उन्होंने विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ का आरोप लगाया. खबर वायरल हुई तो सोशल मीडिया पर लोगों का शक तृषा कृष्णन की ओर फिर चला गया है और कुछ को तो यकीन भी होने लगा है.
संगीता और विजय की शादी 1999 में हुई.
दरअसल, अफवाहों का बजार तब गर्म हुआ, जब विजय की पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में यह याचिका दायर की है .याचिका में आरोप लगाया गया है कि अप्रैल 2021 में संगीता को पता चला कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ में है. इस जानकारी से उन्हें गहरा दुख और मानसिक तकलीफ हुई. उन्होंने ये भी बताया कि पिछले दो साल से वह साथ में नहीं रह रहे हैं.
विजय ‘धोखेबाज’, तृषा ‘घर तोड़ने वाली’
रिपोर्ट सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. कई यूजर्स ने कयास लगाए कि यह इशारा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की ओर हो सकता है. कुछ विजय और तृषा की पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा करना शुरू कर दिया. तो कुछ यूजर्स ने विजय पर बेवफा होने का आरोप लगाया, तो कुछ ने सीधे तौर पर तृषा को इस तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराया. एक यूजर ने विजय को ‘धोखेबाज’ कहा और तृषा को घर तोड़ने वाली बता रहे. एक एक्स पोस्ट में यूजर ने लिखा, ‘चीटर विजय का त्रिशा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है.’ वहीं, एक यूजर ने तृषा की तरफ इशारा किया और कहा क्या यही वजह है?’ हालांकि, इन अटकलों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.