शाहरुख खान संग नहीं रही रेगुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी
तापसी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘कुछ डायरेक्टर्स खुद में ही बड़े स्टार होते हैं और जब वे किसी को फिल्म में लेने की ठान लेते हैं, तो फिर उनकी बात ही आखिरी होती है. जैसे राजू सर (राजकुमार हिरानी) का ही उदाहरण ले लीजिए, जब उन्होंने तय कर लिया कि डंकी में मैं ही रहूंगी, तो मैं उस फिल्म का हिस्सा बनी. यह बहुत से लोगों के लिए एक बड़ा झटका था क्योंकि मैं उन कमर्शियल फिल्मों के दायरे में फिट नहीं बैठती और न ही शाहरुख सर के साथ मेरी कोई रेगुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी रही है. मुझे लगता है कि कई लोग इस कास्टिंग को देखकर हैरान थे, लेकिन यह सिर्फ इसलिए मुमकिन हो पाया क्योंकि डायरेक्टर मुझे लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट थे.’
हीरोइन के लिए हीरो ही लेता है ज्यादातर फैसला
तापसी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, ‘इंडस्ट्री का तरीका कुछ ऐसा ही है, ज्यादातर फैसले हीरो ही लेता है. कभी-कभी सुनने में आता है कि मेरे साथ काम करना काफी मुश्किल है, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि यह बात आती कहां से है. अगर कोई भी मेरी फिल्मों की लिस्ट देखे, तो साफ पता चल जाएगा कि जिन निर्देशकों ने मेरे साथ एक बार काम किया, उन्होंने मुझे बार-बार अपनी फिल्मों में लिया है. अब भला कोई ऐसे इंसान को बार-बार क्यों साइन करेगा, जो सेट पर मुश्किलें खड़ी करता हो?’
तापसी पन्नू को अपने काम पर पूरा भरोसा
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, ‘जाहिर है, ऐसी बातें वही लोग करते हैं जिन्होंने मेरे साथ कभी काम नहीं किया है, क्योंकि वे मुझे जानते ही नहीं. मैं बहुत ज्यादा सोशल भी नहीं हूं, इसलिए बाहर जाकर हर किसी को यह नहीं दिखा सकती कि मैं असल जिंदगी में कैसी हूं. मैं बस अपने काम को बोलने देती हूं. यह रास्ता थोड़ा कठिन जरूर है, लेकिन मुझे लगता है कि मानसिक शांति के लिए यही सबसे सही है.’
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.