बिग बॉस के नए सीजन को लेकर चर्चाओं का सिलसिला तेज हो गया है. बिग बॉस 20 की शुरुआत से पहले कंटेस्टेंट्स के नामों पर कयास लग रहे हैं. एक नाम जो सामने आ रहा है वो भागीरथ भट्ट का है. सोशल मीडिया यूजर्स के दावों के मुताबिक भागीरथ भट्ट बिग बॉस के 20वें सीजन का हिस्सा हो सकते हैं. अब ये तो वक्त ही बताएगा कि वो रियालिटी शो में नजर आएंगे या नहीं. लेकिन इस आर्टिकल में आपको इतना बताते हैं कि आखिर भागीरथ भट्ट कौन हैं-
भागीरथ भट्ट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं.
भारतीय क्लासिकल म्यूजिक की परंपरा को आधुनिक वैश्विक धुनों से जोड़ने वाले सितारवादक भागीरथ भट्ट आज नई पीढ़ी के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने परंपरा और प्रयोग के बीच खूबसूरत संतुलन बनाया है. गुजरात के जामनगर में 1991 में जन्मे भागीरथ का संगीत से रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था. महज 6 साल की उम्र में उन्होंने सितार सीखना शुरू कर दिया था. उनके पिता पंकज कुमार दिनेशचंद्र भट्ट ने उन्हें संगीत की दुनिया से रूबरू कराया था. वो खुद गायक और तबलावादक हैं.
6 साल की उम्र में संगीत की दुनिया में रखा था कदम
उन्होंने बड़ौदा के श्री सत्य साई विद्यालय से पढ़ाई पूरी की थी. संगीत की गहराई को समझने के लिए उन्होंने कई महान गुरुओं से ट्रेनिंग ली थी जिनमें अब्दुल हलीम जाफर खान, शाहिद परवेज और असद खान जैसे दिग्गज शामिल हैं. वर्षों की साधना ने उन्हें एक परिपक्व और बहुमुखी कलाकार बना दिया, जिनकी प्रस्तुतियों में क्लासिकल के साथ आधुनिकता की झलक भी मिलती है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.