फिल्म एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को गैंगस्टर जीशान अख्तर ने धमकी दी है, जिसने एक्ट्रेस से 10 करोड़ की डिमांड की है. फिल्म एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है. धमकी का ऑडिओ भी सामने आया है. जीशान अख्तर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वॉन्टेड है. जीशान अख्तर अब लॉरेश गैंग का दुश्मन है. जीशान अख्तर पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है, जिसका कनेक्शन पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी से बताया जाता है.
ख़बरें फटाफट
हिमांशी खुराना ‘बिग बॉस 13’ से पॉपुलर हुई थीं.
नई दिल्ली: रोहिट शेट्टी और रणवीर सिंह के बाद एक फिल्म एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को धमकी मिली है. गैंगस्टर जीशान अख्तर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. गैंगस्टर ने एक्ट्रेस से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. इस मामले में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है, जिसने सनसनी फैला दी है. हिमांशी खुराना ने इस गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. जीशान अख्तर वही अपराधी है जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वॉन्टेड है और फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दुश्मन के तौर पर उभरा है.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें