90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 25 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं. वह पॉपुलर कॉमेडी-कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. शो के सेट पर ममता कुलकर्णी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज की तनावभरी जिंदगी में हंसी और एंटरटेनमेंट बहुत जरूरी है, इसीलिए उन्होंने इस शो का हिस्सा बनना पसंद किया. लंबे समय तक चकाचौंध और फिल्मों से दूर रहकर अध्यात्म की राह पर चलने के बाद ममता की वापसी फैंस के लिए बेहद रोमांचक है. भारती सिंह ने होस्ट किए जा रहे शो में ममता कुलकर्णी का नया अंदाज देखना दिलचस्प होगा.
ममता कुलकर्णी टीवी शो में गेस्ट बनकर पहुंचीं.
ममता कुलकर्णी ने सेट के बाहर पैपराजी से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के हवाले से बताया कि ममता टीवी पर अपनी इस नई पारी को लेकर बहुत रोमांचित हैं. ममता का मानना है कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बहुत ज्यादा गंभीर हो गए हैं, हर तरफ बस तनाव ही दिखता है. ऐसे में ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शो की जरूरत है जहां हंसी-मजाक भी हो और लजीज खाना भी. उन्होंने बताया कि वह खुद भी यह शो देखती हैं और उन्हें इसका फॉर्मेट बहुत पसंद है. 25 सालों तक लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहने के बाद ममता का यह कहना कि हंसने और हंसाने से बेहतर और क्या हो सकता है, उनके बदले हुए अंदाज को बखूबी दर्शाता है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.