90 के दशक के रोमांटिक सिनेमा की बात हो और ऐश्वर्या राय का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. विश्वसुंदरी ही बनते ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली और अपनी खूबसूरती से धमाल मचा दिया. रोमांटिक गानों की बात हो और ‘कैसा ये प्यार है अल्लाह अल्लाह’ का जिक्र न आए, ऐसा मुमकिन नहीं. 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘और प्यार हो गया’ का यह गीत आज भी मोहब्बत की पाकीजगी और मासूमियत का प्रतीक माना जाता है. बॉबी देओल और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया यह गाना प्यार के पहले एहसास को बेहद खूबसूरती से बयां करता है. इस गाने में जब विश्वसुंदरी सज-धजकर बलखाती कमर के साथ नजर आती हैं, तो हर निगाह ठहर सी जाती है. फिल्म में शम्मी कपूर और अनुपम खेर जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने कहानी को मजबूती दी, वहीं इस गाने को आवाज मिली अनुराधा पौडवाल, राहत नुसरत फतेह अली खान और उदित नारायण की. सूफियाना रंग, दिल छू लेने वाले बोल और सादगी भरा फिल्मांकन… इन सबने मिलकर इस गीत को टाइमलेस क्लासिक बना दिया. दशकों बाद भी यह गाना श्रोताओं के दिलों में उसी ताजगी के साथ जिंदा है. प्यार, सादगी और सुरों की मिठास से सजा यह गीत आज भी दिल से निकलकर सीधे दिल तक पहुंचता है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.