नई दिल्ली. साल 1988 की सुपरहिट फिल्म शहंशाह का ‘होगा थानेदार तू’ एक बेहद आइकॉनिक और मजेदार गाना है. इस गाने में सदी के अमिताभ बच्चन और मशहूर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि की जोड़ी नजर आई थी. यह गाना अपनी मस्ती भरी धुन और दोनों कलाकारों की नोक-झोंक वाली केमिस्ट्री के लिए आज भी याद किया जाता है. यह तब आता है, जब अमिताभ बच्चन को मीनाक्षी शेषाद्रि चिढ़ाती नजर आती हैं. मीनाक्षी इस गाने में अपनी शानदार डांसिंग स्किल्स और बेबाक अंदाज से जान डाल देती हैं, वहीं अमिताभ बच्चन का अजीबोगरीब’ डांस स्टेप्स और कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को खूब हंसाती है. इसे किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और संगीत अमर-उत्पल की जोड़ी ने तैयार किया था. बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जो एक आम आदमी की पुलिस के प्रति बेखौफ सोच को मजाकिया लहजे में पेश करते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.