Catherine O’Hara Death News: हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और कॉमेडी क्वीन कैथरीन ओ’हारा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया. वह ‘होम अलोन’ और ‘शिट्स क्रीक’ जैसी यादगार फिल्मों-सीरीज के लिए जानी जाती थीं. लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ओ’हारा को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
कैथरीन ओ’हारा के निधन की खबर मिलते ही पूरे हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके पर्दे पर बेटे के रूप में एक्टिंग करने वाले मैकाले कल्किन ने इंस्टाग्राम पर भावुक श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘मां… मुझे लगा हमारे पास और समय है… मैं तुमसे और भी बहुत कुछ कहना चाहता था. मैं तुमसे प्यार करता हूं.’
50 साल का शानदार करियर
कैथरीन ओ’हारा का करियर पांच दशकों से भी अधिक लंबा रहा.कनाडा के टोरंटो में जन्मी ओ’हारा ने 1970 के दशक में ‘सेकंड सिटी’ कॉमेडी समूह के साथ अपने करियर की शुरुआत की. यहीं पर उनकी मुलाकात यूजीन लेवी से हुई, जो आगे चलकर उनके आजीवन सहयोगी और ‘शिट्स क्रीक’ में उनके पति जॉनी रोज की भूमिका निभाने वाले बने.
फिल्मों और टेलीविजन पर कई यादगार किरदार
- होम अलोन (1990 और 1992): मैकॉले कुलकिन की फिल्मों में उनकी मां केट मैककैलिस्टर की भूमिका.
- बीटलजूस (1988): डेलिया डीट्ज का किरदार, जिसे उन्होंने 2024 के सीक्वल में दोबारा निभाया.
- शिट्स क्रीक (2015-2020): मोइरा रोज की भूमिका के लिए उन्हें एमी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार मिला.
- इसके अलावा, उन्होंने क्रिस्टोफर गेस्ट की मॉक्यूमेंट्री फिल्मों जैसे ‘बेस्ट इन शो’ और ‘अ माइटी विंड’ में भी शानदार अभिनय किया.
- उनका आखिरी काम एप्पल टीवी+ की सीरीज ‘द स्टूडियो’ और एचबीओ के ‘द लास्ट ऑफ अस’ में देखने को मिला था.
नाम किए कई अवॉर्ड
कैथरीन ओ’हारा अपने अभिनय की काबिलियत और अनोखी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती थीं. उनके योगदान के लिए उन्हें दो एमी, एक गोल्डन ग्लोब और दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले.
कई भूमिकाओं से किया लोगों का मनोरंजन
अपने जीवन में उन्होंने कई तरह की भूमिकाएं निभाईं. हास्य, भावना और विविधता से भरपूर और उन्होंने अपनी हर प्रस्तुति में दर्शकों को गहराई से छुआ. उनके मित्रों और सह-कलाकारों ने अपने अपने श्रद्धांजलि संदेशों के जरिए उन्हें याद किया.
कैथरीन ओ’हारा का परिवार
आपको बता दें कि ओ’हारा प्रोडक्शन डिजाइनर बो वेल्च की पत्नी थीं और उनके दो बेटे हैं मैथ्यू और लूक. उनका जाना न सिर्फ फिल्म और टीवी जगत के लिए बल्कि उनके लाखों प्रशंसकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.