नई दिल्ली. 90 के दशक के सुपरहिट गानों की बात हो, तो शाहरुख खान और जूही चावला का गाना चोरी चोरी ओ गोरी (Chori Chori O Gori) जुबान पर खुद-ब-खुद आ जाता है. यह गाना फिल्म ‘राम जाने’ (1995) का है, जो आज भी अपनी जबरदस्त बीट्स और मस्ती भरे अंदाज के लिए याद किया जाता है. गाने में शाहरुख खान का टिपिकल बैड बॉय स्वैग और जूही चावला की मासूमियत का जो मेल दिखता है, वो बेमिसाल है. उदित नारायण और साधना सरगम की आवाज ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी है कि आप बिना थिरके रह ही नहीं सकते. अनु मलिक का संगीत ऐसा है, जो सुनते ही मूड सेट कर देता है. हल्की-फुल्की नोकझोंक, ढेर सारा रोमांस और वो सिग्नेचर डांस स्टेप्स. आज भी जब यह गाना कहीं बजता है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उस दौर के बॉलीवुड के कलरफुल और एनर्जेटिक म्यूजिक की एक बेहतरीन झलक है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.