नई दिल्ली. तुषार कपूर और ईशा देओल की फिल्म ‘क्या दिल ने कहा’ (2002) का टाइटल ट्रैक आज भी उन लोगों की प्लेलिस्ट में जरूर होता है, जिन्हें 2000 के दशक के गानों से प्यार है. यह गाना उस दौर का एक बड़ा लव एंथम था. उदित नारायण और अलका याग्निक की मखमली आवाज ने इस गाने में ऐसी जान फूंकी कि आज भी इसे सुनकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और धुन है. हिमेश रेशमिया ने इसका संगीत दिया था और उन्होंने एक बहुत ही प्यारी और गुनगुनाने वाली धुन तैयार की थी. पर्दे पर ईशा की मासूमियत और तुषार का चॉकलेटी बॉय वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था. यह गाना उस पहली नजर के प्यार वाली फीलिंग को बहुत अच्छे से बयां करता है, जब आप कहना तो बहुत कुछ चाहते हैं, लेकिन शब्द कम पड़ जाते हैं. कॉलेज रोमांस और शुरुआती प्यार के दिनों को याद करने के लिए यह एक परफेक्ट गाना है.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.