रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ इस बार Netflix पर नहीं, बल्कि दूसरे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म के डिजिटल राइट्स भारी-भरकम रकम में बिकने की खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. मेकर्स ने प्लेटफॉर्म बदलने का फैसला क्यों लिया, इस पर कई कयास लगाए जा रहे हैं. पहले पार्ट की जबरदस्त कामयाबी के बाद अब सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. जानिए अब किस प्लेटफॉर्म पर आएगी फिल्म…
नई दिल्ली. आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर धुरंधर की सफलता के बाद सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर ररहे हैं. दो महीने तक बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है. धुरंधर: द रिवेंज का टीजर देखने के बाद अगर आप सोच रहे हैं कि इस फिल्म को भी ने नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. तो ये खबर आपके लिए ही है. फिल्म का दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं होगा.

रणवीर सिहं और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर ग्लोबल चार्ट्स पर टॉप कर चुकी है. लेकिन अब सीक्वल का OTT पार्टनर बदल गया है. धुरंधर: द रिवेंज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं होगी.

‘धुरंधर 2’ का नया डिजिटल ठिकाना तय हो चुका है और इस बार फिल्म नेटफ्लिक्स नहीं, बल्कि जियाहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के OTT राइट्स 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं, जो हाल के सालों की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक मानी जा रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पहली फिल्म धुरंधर दिसंबर 2025 में थिएटर्स में रिलीज हुई और 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई. पाकिस्तान और गल्फ देशों में थिएट्रिकल बैन के बाद इस फिल्म को वहां के यूजर्स ओटीटी पर पसंद कर रहे हैं.

फिल्म का सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज थिएटर्स में 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. इस बार मेकर्स ने इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज करने का फैसला किया है. धुरंधर 2 स्टैंडर्ड 8 हफ्तों के विंडो के बाद मई 2026 के दूसरे हफ्ते में जियाहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो नेटफ्लिक्स ने शुरुआत में दोनों पार्ट्स के डिजिटल राइट्स एक साथ करीब 175 करोड़ रुपये में लेने की कोशिश की थी. हालांकि, मेकर्स ने पहले पार्ट की रिलीज और उसके रिस्पॉन्स का इंतजार करना बेहतर समझा.

पहली फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद Jio Studios और JioHotstar ने बड़ा दांव खेला और सिर्फ ‘धुरंधर 2’ के राइट्स 150 करोड़ में खरीद लिए. जो पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुनी रकम बताई जा रही है.

यह शिफ्ट भारत के OTT लैंडस्केप में बड़े बदलाव को दर्शाता है. JioHotstar का Reliance Jio इकोसिस्टम से जुड़ाव इसे अर्बन और रूरल दोनों इलाकों में मजबूत पहुंच देता है, जिससे फिल्म ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचेगी. वहीं, पहली फिल्म के इंटरनेशनल सक्सेस ने साबित किया कि OTT प्लेटफॉर्म्स सेंसरशिप और डिस्ट्रीब्यूशन बैरियर्स को पार कर भारतीय सिनेमा को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचा सकते हैं.
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.