अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेकर निर्देशन और प्रोडक्शन पर फोकस करेंगे? ये खबर इसलिए क्योंकि चर्चाएं तो ऐसी ही हैं. कहा जा रहा है कि अरिजीत सिंह पत्नी कोयल के मिलकर फिल्म बना रहे है, जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है.
नई दिल्ली. सिंगिंग के बादशाह अरिजीत सिंह ने फैंस को चौंका दिया है. 27 जनवरी 2026 को उन्होंने अपने प्राइवेट X अकाउंट और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान किया. अब खबर है कि वह एक नई जर्नी शुरू करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरिजीत अब फिल्म निर्माण और निर्देशन की दुनिया में कदम रखने की तैयारी में हैं. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram

अरिजीत सिंह ने मंगलवार शाम को एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘हैलो, हैप्पी न्यू ईयर टू ऑल. इतने सालों से सुनने वालों के प्यार के लिए शुक्रिया. मैं खुशी से ऐलान करता हूं कि अब मैं प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लूंगा, मैं इसे खत्म कर रहा हूं. यह एक शानदार सफर रहा.’ अरिजीत ने साफ किया कि वे म्यूजिक बनाना नहीं छोड़ेंगे, बल्कि पेंडिंग कमिटमेंट्स पूरा करेंगे और 2026 में कुछ रिलीज होंगी. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram

यह अरिजीत का अलविदा नहीं बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत है. अरिजीत सिंह अब फिल्ममेकिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, वह निर्देशन और प्रोडक्शन पर फोकस करना चाहते हैं. परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले अरिजीत हमेशा से नए क्रिएटिव आयाम तलाशते रहे हैं और यही जिज्ञासा उन्हें अब कैमरे के पीछे ले आई है. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिपोर्ट में सूत्रों के वाले से बताया गया है कि अरिजीत की डेब्यू हिंदी फिल्म एक जंगल एडवेंचर पर आधारित होगी, जिसमें नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा और अरिजीत के बेटे लीड रोल में नजर आएंगे. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram

इस फिल्म को अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी कोयल सिंह मिलकर महावीर जैन के साथ को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. खास बात यह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट भी अरिजीत और कोयल ने मिलकर लिखी है. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram

फिल्म की शूटिंग इस समय शांतिनिकेतन में चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करेंगे, जबकि दिग्गज एक्टर दिब्येंदु भट्टाचार्य भी कास्ट का हिस्सा हैं. सूत्र बताते हैं कि पैन-इंडिया रिलीज से पहले फिल्म को कई फिल्म फेस्टिवल्स में स्क्रीन किया जाएगा. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram

यह पहली बार नहीं है जब अरिजीत सिंह ने निर्देशन की कमान संभाली हो. इससे पहले वह साल 2018 में रिलीज़ हुई बंगाली फिल्म ‘सा’ का निर्देशन कर चुके हैं, जो एक युवा लड़के की म्यूजिकल जर्नी पर आधारित थी. फाइल फोटो

अरिजीत का यह फैसला उनकी क्रिएटिव रेस्टलेसनेस से जुड़ा है. वे परफेक्शनिस्ट हैं और नए हॉराइजन एक्सप्लोर करना चाहते हैं.पहले से ही 2025 में रिपोर्ट्स आई थीं कि वे महावीर जैन के साथ जंगल एडवेंचर फिल्म पर काम कर रहे हैं. फैंस और इंडस्ट्री एक्साइटेड हैं कि अरिजीत की क्रिएटिविटी अब सिनेमा में क्या कमाल दिखाएगी. उनकी आवाज ने बॉलीवुड को ‘तुम ही हो’, ‘केसरिया’, ‘बिन ते दिल’ जैसे गेम-चेंजर गाने दिए, अब निर्देशन में भी कुछ स्पेशल उम्मीद है. फोटो साभार-@arijitsingh/Instagram
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.