अरिजीत सिंह के सोशल मीडिया पर म्यूजिक इंडस्ट्री से रिटायरमेंट लेने वाले ऐलान से एक हफ्ते पहले ही स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने भी अचानक ब्रेक लेने की खबर से सभी कौ चौंका दिया था. लेकिन अब खुद जाकिर ने इस फैसले के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि उन्होंने ब्रेक किसी अफवाह के चलते नहीं, बल्कि सेहत और पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए लिया है.
सोशल मीडिया पर इस वक्त अरिजीत के इडंस्ट्री से दूर होने की खबर वायरल हो रही है. उनके फैंस और कई सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच जाकिर खान का एक बयान भी सामने आया है, जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है.
जाकिर खान ने खुद बताई असली वजह
जाकिर खान ने कुछ समय पहले ब्रेक लेने का ऐलान कर फैंस को चौंकाया था और बताया था कि एक आनुवांशिक बीमारी है, जो एक खास उम्र के बाद सामने आने लगती है. लेकिन अब वही परेशानी उन्हें झेलनी पड़ रही है. उन्होंने ये भी कहा कि वह काफी समय से इस तकलीफ से जूझ रहे हैं, पूरी नींद न लेना, लगातार सफर करना और बिना ब्रेक के काम करना ही उनका रूटीन बन गया है. कई बार वह सिर्फ 2 घंटे की ही नींद ले पा रहे थे.
आने वाली जेनेरेशन के लिए कुछ करना चाहते हैं
जाकिर खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह परिवार की पहली पीढ़ी हैं, जो सफलता के इस मुकाम पर है. वो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वह कुछ साबित कर सके, कुछ ऐसा कर सके जो उनके काम आए. लेकिन वह इसके लिए अपनी सेहत से खिलवाड़ नहीं कर सकते. उन्होंने खुलासा किया कि वह तकरीबन दस साल से वह लगातार काम कर रहे हैं और अपनी हेल्थ पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं. इसके चलते ही उन्होंने ब्रेक लिया था.
बता दें कि जाकिर ने ये भी साबित कर दिया है कि उनका ब्रेक ज्यादा लंबा नहीं होगा. वो अपने काम से बहुत प्यार करते हैं. वह 80 साल की उम्र तक स्टैंड-अप करना चाहते हैं. लेकिन हेल्दी रहना भी जरूरी है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.