अर्जुन कपूर मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हो उठे. इंस्टाग्राम पर मां के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि हाल के दिनों में जिंदगी उनके लिए ‘थोड़ी क्रूर’ रही है, लेकिन मां की सीख उन्हें हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देती है. अर्जुन ने कहा कि वह फिर उठेंगे और आगे बढ़ेंगे. उनके इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स ने समर्थन जताया और ट्रोलिंग बंद करने की अपील की.
मां की याद में अर्जुन कपूर ने पोस्ट लिखा, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां, आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है. जिंदगी हाल में थोड़ी क्रूर रही है, लेकिन कोई बात नहीं… पहले भी मुश्किलें झेली हैं और फिर से झेलूंगा, क्योंकि तुमने मुझे सिखाया है कि जिंदगी का सामना कैसे करना है… गरिमा और शालीनता के साथ.’ उन्होंने आगे लिखा कि वह और उनकी मां हमेशा साथ हैं और एक दिन फिर से साथ बैठकर जन्मदिन मनाएंगे.
फैंस और सेलेब्स का रिएक्शन
अर्जुन के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में अपील की कि इस पोस्ट पर ट्रोलिंग और निगेटिव कमेंट्स न किए जाएं. पिछले कुछ महीनों से अर्जुन कपूर के कई पोस्ट्स पर उनकी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर निगेटिव कॉमेंट देखने को मिले थे. एक्टर की इस भावुक पोस्ट पर जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर, अपारशक्ति खुराना और रकुल प्रीत सिंह समेत कई सेलेब्स ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए अपना प्यार दिया है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Entertainment News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.